अतुल सुभाष, पुनीत खुराना और अब समीर मेहंदीरता...ये वो नाम हैं, जिन्होंने पत्नी की प्रताड़ना के चलते जान दे दी. नए साल के मौके पर दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले पुनीत खुराना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वजह थी पत्नी, जिससे उनके तलाक का केस चल रहा था. लेकिन फिर भी वह उनको प्रताड़ित कर रही थी, ऐसा आरोप पुनीत के परिवार ने लगाया और उनकी आखिरी बातचीत से भी कुछ ऐसा ही पता चला. अब दिल्ली के ही मुखर्जी नगर इलाके में रहने वाले एक एडवोकेट ने खुद को गोली मार ली (Delhi Advocate Suicide) है. उनकी मौत की वजह भी पत्नी से परेशानी बताई जा रहा है.
ये भी पढ़ें-'पत्नी और ससुरालवालों ने बहुत टॉर्चर...' : आखिरी वीडियो में छलका पुनीत खुराना का दर्द
पत्नी से परेशान होकर एक और शख्स ने दी जान
मृतक एडवोकेट की पहचान 45 साल के समीर मेहंदीरता के तौर पर हुई है.जानकारी के मुताबिक उन्होंने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि समीर का उनकी पत्नी से डिवोर्स केस चल रहा है. वह इसी वजह से परेशान थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

AI फोटो.
पुनीत खुराना के बाद अब समीर मेहंदीरता
पिछले कुछ दिनों में यह तीसरा मामला है, जब पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगाने का आरोप लगाया गया है. इस तरह के मामले डरा देने वाले हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक समीर की आत्महत्या की वजह पत्नी से परेशानी बताई जा रही है. उनके और उनकी पत्नी के बीच क्यों अनबन थी और उनकी शादी को कितना समय हुआ था, ये जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है.

क्या था अतुल सुभाष मामला?
- बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी.
- उन्होंने पत्नी निकिता सिंघानिया से परेशान होकर मौत को गले लगाने का आरोप लगाया था.
- अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले 1 घंटे 23 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट जारी किया था.
- उन्होंने अपनी पत्नी निकिता और उसके परिवारवालों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था.
- अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी पर 3 करोड़ रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था.
- 14 दिसंबर को निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी मां और भाई अनुराग की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तारी हुई थी.
- बाद में अदालत ने निकिता और उसके परिवारवालों को जमानत दे दी गई.
दिल्ली के एडवोकेट ने क्यों की आत्महत्या?
फिर नए साल के मौके पर दिल्ली के पुनीत खुराना का मामला सामने आया, जिन्होंने पत्नी मणिका की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दे दी. उनकी आखिरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई थी, जिसमें उनकी पत्नी उनको अपशब्द कहते सुनाई दे रही थीं. उस फोन कॉल रिकॉर्डिंग ने दोनों के टॉक्सिक रिश्ते की पोल खोलकर रख दी थी. समीर को क्या परेशानी थी, ये अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस केस से जुड़ी हर एक परत को उतारने की कोशिश में लगी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं