तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के चीफ तलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बेवफाई का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है. पत्नी ने विजय पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं. साथ ही अर्जी में ये भी कहा है कि आपसी तालमेल बिठाने की कई कोशिशे नाकाम रहने के बाद अब वह आखिरकार तलाक का फैसला ले रही हैं. इस बीच विजय का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी को लेकर बातें कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वह कैसे उन पर नजर रखती हैं.
पत्नी को बताया सख्त क्रिटिक
एक पुराने इंटरव्यू में, विजय ने अपनी पत्नी संगीता को एक सख्त क्रिटिक बताया, जो उनके प्रोफेशनल फैसलों को करीब से फॉलो करती थीं. वहीं विजय के पिता और डायरेक्टर, एसए चंद्रशेखर ने न्यूजग्लिट्ज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि विजय ज़्यादा लोगों की बात नहीं सुनते थे, लेकिन वह संकगीता के फीडबैक को बहुत महत्व देते थे और वह उन पर सख्ती से नजर रखती थीं.
तलाक की अर्जी में क्या कहा?
तलाक की अर्जी में, संगीता ने कहा कि अप्रैल 2021 में, उन्हें पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में हैं. उनका दावा है कि इस बात का पता चलने से उन्हें गहरा इमोशनल दर्द और मानसिक तकलीफ हुई, जो धोखा और शादी के भरोसे का उल्लंघन है. कहा जाता है कि विजय ने शुरू में उन्हें भरोसा दिलाया था कि रिश्ता खत्म हो जाएगा, लेकिन अर्जी में आरोप है कि यह जारी रहा, जिसे वह 'मेंटल क्रुएल्टी' कहती है. अर्जी में आगे कहा गया है कि सितंबर 2021 और फरवरी 2022 के बीच और फिर अगस्त 2024 और फरवरी 2025 के बीच कानूनी सलाह और पर्सनल बातचीत के जरिए सुलह की कोशिशें की गईं. हालांकि इन कोशिशों के बावजूद आपसी सहमति से कोई सेटलमेंट नहीं हो सका..
यह भी पढ़ें: जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव का बड़ा दांव, कर्ज के बाद अब ऐसे करेंगे छप्पड़फाड़ कमाई
संगीता ने शादी को 'पूरी तरह से टूट चुकी' और सिर्फ कागजजों पर मौजूद बताया है. उन्होंने शादी खत्म करने का आदेश, परमानेंट एलिमनी, और मामला सुलझने तक नीलांकरई में ससुराल में रहने का अधिकार मांगा है. उन्होंने इसमें शामिल सभी लोगों की इज्जत और प्राइवेसी की रक्षा के लिए इन-कैमरा प्रोसिडिंग्स की भी रिक्वेस्ट की है.
27 साल पहले हुई थी शादी
संगीता और विजय ने पहले 10 जुलाई, 1998 को यूनाइटेड किंगडम में पहले अपनी शादी रजिस्टर कराई. बाद में उन्होंने 25 अगस्त, 1999 को चेन्नई में एक फॉर्मल सेरेमनी में शादी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं