विज्ञापन

श्रीदेवी की इस खूबसूरत ड्रेस के पीछे छिपी थी बड़ी मुश्किल, 4 साड़ियां काटकर बनाई गई थी आउटफिट

गाना 'अभी मैं कहूं' के लिए श्रीदेवी ने जो सफेद कलर की ड्रेस पहनी थी, वह चार साड़ियां काटकर एक ड्रेस बनाई गई थी. इस ड्रेस को फेमस फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था.

श्रीदेवी की इस खूबसूरत ड्रेस के पीछे छिपी थी बड़ी मुश्किल, 4 साड़ियां काटकर बनाई गई थी आउटफिट
Sri Devi

एक्ट्रेस श्रीदेवी भारत की पहली महिला सुपरस्टार थी. उनका जन्म 13 अगस्त 1963 में हुआ था. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था. उन्होंने 4 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था. उनको सबसे बड़ी सफलता साल 1983 फिल्म में आई फिल्म हिम्मतवाला से मिली थी. अगर उनकी प्रमुख फिल्मों की बात की जाए तो मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, इंग्लिश विंग्लिश, मॉम जैसी तमाम फिल्मों का नाम शामिल है. आखिरी बार श्रीदेवी फिल्म मॉम में नजर आई थीं. इस फिल्म को बोनी कपूर ने बनाया था. इसके बाद दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था. उनके निधन की खबर ने फैंस के साथ-साथ हर इंसान को सदमे में डाल दिया था. आज भी लोग श्रीदेवी को काफी याद करते हैं.

काफी अवार्ड जीते

बता दें, एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म लम्हे कमर्शियली उतनी हिट नहीं हुई थी. लेकिन इस फिल्म ने काफी अवार्ड जीते थे. फिल्म के गाने दर्शक आज भी याद करते हैं. खासकर गाना 'अभी मैं कहूं', इसके अलावा 'मोरनी बागा में', आज भी ये गाने दर्शकों के बीच में चलते हैं, लोग झूमने को मजबूर हो जाते हैं. आज हम आपको फिल्म से जुड़ी एक बात बताने जा रहे हैं, जो शायद ही किसी को पता हो. गाना 'अभी मैं कहूं' के लिए श्रीदेवी ने जो सफेद कलर की ड्रेस पहनी थी, वह चार साड़ियां काटकर एक ड्रेस बनाई गई थी. इस ड्रेस को फेमस फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था. लेकिन यह ड्रेस जितना दिखने में सुंदर लग रही थी, उतना ही एक्ट्रेस को परेशान कर रही थी. गाने में जब अनिल कपूर हेलीकॉप्टर से आते हैं तो श्रीदेवी को शूट करते वक्त काफी दिक्कतें आ रही थी. क्योंकि वह ड्रेस हेलीकॉप्टर की हवा से उड़ने लगती थी. जैसे तैसे एक्टर्स ने यह सीन पूरा किया. इसके अलावा गाने में दोनों का लेटे हुए सीन है, जब यह गाना शूट हो रहा था, तब ऊपर हेलीकॉप्टर घूम रहा था और हेलीकॉप्टर की हवा से श्रीदेवी की स्कर्ट बार-बार उड़ रही थी. जैसे तैसे यह सीन शूट हो गया. 

श्रीदेवी के ये हिट गाने

वैसे तो श्रीदेवी ने फिल्मी करियर में काफी हिट फिल्में दी हैं और वह एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं. उनके ऐसे काफी हिट गाने थे जिनको दर्शक आज भी सुनते हैं. जिनमें चांदनी के गाने सबसे ज्यादा हिट हुए. इसके अलावा चालबाज, लम्हे जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. अगर श्रीदेवी की सबसे यादगार फिल्मों की बात करें तो उसमें सदमा का नाम सबसे पहले आता है. इस फिल्म ने श्रीदेवी को एक बड़ी एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया था. श्रीदेवी को लेकर काफी एक्टर्स भी अपनी सोच जाहिर कर चुके हैं. फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी के साथ को-एक्टर रहे आदिल हुसैन ने जिक्र किया था कि जब उनकी पहली बार श्रीदेवी से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और मैं आपकी फिल्म सदमा देखी थी, यह बात सुनकर श्रीदेवी की आंखों में एक भावुकता नजर आई.  एक्टर आदिल हुसैन ने यह भी बताया था कि फिल्म मॉम 2 पर जल्द काम शुरू होने वाला था. लेकिन श्रीदेवी की मौत के कारण इस प्रोजेक्ट पर काम बंद हो गया था. एक तरीके से उनके फैंस के लिए भी बहुत दुख भरी खबर थी. क्योंकि लोग उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: मुंबई मेट्रो तक पहुंचा एक्ट्रेस का किस कांड, टी-शर्ट पर दिखी झलक, पब्लिसिटी है या कुछ और?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News 2026, Entertainment, Sri Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com