विज्ञापन
2 hours ago
नई दिल्ली:

Delhi Budget Session Today 2026 LIVE Updates: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आज अपना वार्षिक बजट पेश करेगी. इससे पहले सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रखा गया, जिसके अनुसार दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.5 गुना और 5.1 लाख रुपये रहने का अनुमान है. सर्वे में दिल्ली का GSDP 9.4% बढ़कर 13.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है.

राजधानी की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का 86% से अधिक योगदान है. 1 लाख करोड़ के बजट में परिवहन को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जबकि मेट्रो विस्तार, इलेक्ट्रिक बस बेड़े में बढ़ोतरी और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना को बड़ी उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया. बिजली में 100% कवरेज, 93.5% घरों तक पाइप्ड पानी और बढ़ते हरित क्षेत्र को भी रिपोर्ट में प्रमुखता दी गई. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया है.

CM Rekha Gupta, Delhi Budget LIVE: दिल्ली का GSDP 13.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद

सर्वे के अनुसार, दिल्ली का GSDP 2026-27 में 9.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी से लगभग 13.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है. राजधानी की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का दबदबा है, जिसका योगदान 86 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि कृषि का 0.8 प्रतिशत ही योगदान है. 

दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का रहा, जिसमें 59,300 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के लिए आवंटित किए गए. परिवहन क्षेत्र को सबसे ज्यादा, करीब 20 प्रतिशत हिस्सा मिला. इसके अलावा, सरकार ने रेवेन्यू सरप्लस बनाए रखा है और वित्तीय घाटा भी GSDP के 3 प्रतिशत के भीतर है, जो सुरक्षित स्तर माना जाता है.

Delhi Budget Session 2026 LIVE: क्या कहता है दिल्ली का इकोनॉमिक सर्वे?

दिल्ली सरकार ने बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को सदन में पेश किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे पेश किया. सर्वे के मुताबिक, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से करीब 2.5 गुना ज्यादा है. 2026-27 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5.1 लाख रुपये रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा दिल्ली की मजबूत अर्थव्यवस्था को दिखाता है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com