विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

लोकसभा में ईरान-इजरायल युद्ध से पैदा हुए तेल-गैस संकट पर दिए भाषण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में भी अपनी बात रखी. पीएम ने कल देशवासियों को कोरोना जैसा संकट आने पर फिर से तैयार रहने को कहा था. हालांकि अच्छी बात यह है कि हमारे दो और जहाज एलपीजी और कच्चा तेल लेकर होर्मुज स्ट्रेट से निकल चुके हैं. महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज विपक्षी गठबंधन इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक होनी है.दिल्ली में आज बजट पेश किया जाएगा. दिल्लीवालों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं. BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पश्चिम बंगाल आएंगे. देश से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए देखते रहिए एनडीटीवी हिंदी 

PM Modi Rajya Sabha Speech | Women Reservation Bill | India Bloc Meeting | Delhi Budget 2026 | Latest Live Updates | Breaking News

इसी हफ्ते खत्म हो सकता है संसद सत्रः सूत्र

संसद का बजट सत्र इसी हफ्ते खत्म हो सकता है. बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 2 अप्रैल को खत्म होना था. लेकिन बताया जा रहा है कि विपक्ष ने संसद सत्र जल्दी खत्म करने की मांग है, खासकर चुनावी राज्यों वाले सांसदों ने. इसके बाद सरकार इसी हफ्ते सत्र को खत्म करने की योजना बना रही है. चुनाव खत्म होने के बाद संसद को दोबारा बुलाया जा सकता है.

PM Modi Rajya Sabha Live: सरकार किसानों के साथ खड़ी है- पीएम मोदी

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों के साथ सरकार खड़ी है. पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हुए 3 सप्ताह से ज्यादा हो चुके हैं.इस युद्ध की वजह से दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है.भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है.इस युद्ध का असर हमारे व्यापार मार्गों पर पड़ा है.इसके कारण पेट्रोल,डीजल,गैस और खादों की नियमित आपूर्ति प्रभावित हुई है.

PM Modi Rajya Sabha Live: कोई संकट हमारे हौसले को तोड़ नहीं सकता

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि कोई भी संकट हमारे हौसले को तोड़ नहीं सकता. संकट देश की परीक्षा लेता है. पीए मोदी ने कहा कि युद्ध लंबा चला तो इसके दुष्परिणाम तय है. मोदी ने कहा कि कच्चे तेल के स्टोरेज पर हमारा जोर है. देश में पर्याप्त ईंधन भी है. एलपीजी के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश है. 

PM Modi In Rajya Sabha Live: संसद से शांति की एकजुटता का संदेश जाए: पीएम मोदी

लोकसभा के बाद आज मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि आज इस संसद से शांति की एकजुटता का संदेश जाना चाहिए. स्थिति चिंताजनक है.पीएम मोदी ने कहा कि हम ईरान-इजरायल के संपर्क में हैं. मोदी ने आगे कहा कि युद्ध के बाद करीब 3 लाख भारतीय वतन वापस लौटे हैं. भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.  

Railway Ticket Cancellation Charges:24 से 8 घंटे के भीतर कैंसिल किया टिकट तो होगा घाटा,रेलवे ने सख्त किए नियम

टिकट कैंसिल कराने पर अब जेब पर असर पड़ेगा.रेलवे ने कन्फर्म टिकट के नियम में बदलाव किया है.रेलवे ने कन्फर्म टिकट कैंसिल कराने के नियमों में बदलाव किया है.अब आप कब टिकट रद्द करते हैं,उसी के हिसाब से पैसा कटेगा.अगर 72 घंटे से पहले कैंसिल करेंगे तो सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा,सिर्फ न्यूनतम चार्ज कटेगा.

➔72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर टिकट किराए का करीब 25% तक कटेगा

➔24 से 8 घंटे के अंदर कैंसिल करने पर कटौती बढ़कर 50% तक हो जाएगी

➔8 घंटे से कम समय बचा हो या ट्रेन छूट जाए तो रिफंड नहीं मिलेगा 

➔TDR की प्रक्रिया अलग हो सकती है

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ही होंगे जदयू के असली बॉस, दोपहर 2:30 बजे हो जाएगा ऐलान

बिहार की सीएम कुर्सी छोड़ने के फैसले के बाद नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे. आज दोपहर 2.30 बजे उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो जाएगा.

Delhi Bomb Threat News: बजट से पहले दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मेट्रो स्टेशन को भी मेल

दिल्ली का बजट आने से पहले ही विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भी ऐसा ही मेल आया है. इसके अलावा एक मेट्रो स्टेशन को भी धमकी भरा ईमेल आया है. आज सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर विधानसभा को और  7 बजकर 49 मिनट पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरा मेल मिला था. मेल में पीएम मोदी, एलजी तरणजीत सिंह संधू, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कैबिनेट मिनिस्टर मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता तक के नाम शामिल हैं. 

Chirag Paswan News:चिराग पासवान ने चौंकाया, चाचा पशुपति कुमार पारस का पैर छू कर लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज खगड़िया पहुंचे. उन्होंने रिश्तों पर जमी बर्फ को हटाते हुए चिराग ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस का पैर छू कर आशीर्वाद लिया. इसके अलावा बड़ी मां राजकुमारी देवी से भी आशीर्वाद लिया.चिराग पासवान को देख चाचा पशुपति कुमार पारस ने भी आशीर्वाद दिया. 

Delhi Fire: दिल्ली के बवाना की इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग

दिल्ली के बवाना सेक्टर 2 इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है.दमकल विभाग को रात 3:55 पर जानकारी मिली. राहत ओर बचाव कार्य के लिए 17 फायर टेंडर को घटना स्थल पर भेजा गया है. दमकल कर्मी लगातार आग को काबू करने के लिए प्रयासरत हैं. घटना में एक फायर मेन के घायल होने की खबर है. 

Live Updates: अमरावती में मुख्य सचिव के बंगलों के पास भीषण आग, तीन फायर ब्रिगेड लगाई गईं

अमरावती के रायपुडी में मुख्य सचिव के बंगलों के पास भीषण आग लग गई.जानकारी के अनुसार आग मेघा इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से रखी गई पाइपों में लगी, जो राजधानी निर्माण कार्यों में लगी हुई हैं. दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी तीन फायर इंजनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. घना धुआं और तेज लपटें आग पर काबू पाने में बड़ी बाधा बन रही हैं. यह जानकारी थुल्लूर के सीआई श्रीनिवास राव ने दी.

Ayodhya News: राम नवमी उत्सव पर क्या है अयोध्या में तैयारी?

राम जन्मभूमि मंदिर में राम नवमी के उत्सव की तैयारियां चल रही हैं. श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने बताया, “चैत्र राम नवमी मेला अयोध्या में शुरू हो चुका है. पिछले चार दिनों से भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है.हर दिन एक लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर रहे हैं.रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे आरती के दौरान रामलला का ‘सूर्य तिलक’ होगा. यह लगभग 4 मिनट तक चलेगा.हमने अलग‑अलग स्थानों पर टीवी की व्यवस्था की है,जहां लोग इसे देख सकेंगे.दोपहर 12 बजे सभी भक्तों को दर्शन कराना संभव नहीं है इसलिए भक्त पूरे दिन कभी भी दर्शन कर सकते हैं.उस दिन सुबह से देर रात तक दर्शन होते रहेंगे.सभी को दर्शन मिलेगा और सभी को प्रसाद भी दिया जाएगा.सभी इंतजाम पूरे कर दिए गए हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com