8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है. हर कोई यह जानना चाहता है कि इस बार उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा और कितना एरियर (Arrears) उनके खाते में आएगा. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि फिटमेंट फैक्टर क्या होगा?खासकर उन कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी लॉटरी से कम नहीं है, जिनकी बेसिक सैलरी 50,000 रुपये से कम है.₹50,000 से कम बेसिक सैलरी वालों को उम्मीद है कि इस बार उनकी कमाई में बड़ा उछाल आएगा क्योंकि कैलकुलेशन के हिसाब से अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर उन्हें सैलरी के साथ-साथ लाखों रुपये का एरियर भी मिल सकता है.
आसान भाषा में जानिए आपकी सैलरी और एरियर का पूरा गणित .....
फिटमेंट फैक्टर पर टिकी हैं सबकी नजरें, ये क्यों है अहम?
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) ने कर्मचारियों, पेंशनर्श और यूनियनों से उनके सुझाव मांगे हैं. 8वें वेतन आयोग में सबसे बड़ा रोल फिटमेंट फैक्टर का होता है. यही तय करता है कि आपकी बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी.अभी अलग-अलग यूनियनों ने 2.0, 2.15, 2.28 और 2.57 जैसे फैक्टर सुझाए हैं. कुछ संगठन इसे 3.0 से 3.25 तक ले जाने की मांग भी कर रहे हैं ताकि कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी बढ़ सके.
कर्मचारी यूनियनों FNPO और AIDEF ने मांग की है कि फिटमेंट फैक्टर को 3.0 से 3.25 के बीच रखा जाए. साथ ही, मांग यह भी है कि सैलरी तय करते समय परिवार के 3 सदस्यों के बजाय 5 सदस्यों के खर्च को आधार बनाया जाए. हालांकि, सरकार इस पर अंतिम फैसला लेने में अभी एक साल से ज्यादा का समय ले सकती है. याद दिला दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था.
लेवल 1 से 8 तक के कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी
7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के अनुसार, लेवल 1 से लेकर लेवल 8 तक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये से कम है.7वें वेतन आयोग के अनुसार Level 1 से Level 8 तक कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 से ₹47,600 के बीच है.

Level 1 से Level 8: Fitment Factor के हिसाब से नई बेसिक सैलरी कितनी होगी?
अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो सैलरी में बड़ा बदलाव दिख सकता है.अगर सरकार अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर (2.0 से 2.57) चुनती है, तो आपकी बेसिक सैलरी कुछ इस तरह बढ़ेगी...

Add image caption here
हर महीने बेसिक सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी? (Monthly Increase)
सिर्फ सैलरी ही नहीं, हर महीने मिलने वाली बढ़ोतरी भी काफी अहम है.यानि हर महीने हजारों रुपए ज्यादा मिलने की उम्मीद है.इसका मतलब है कि हर लेवल पर कर्मचारियों की इनकम में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.

कब से मिलेगा एरियर का पैसा?
7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो चुका है. ऐसे में माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2026 से लागू मानी जाएंगी. इसका मतलब है कि जब भी नया पे-कमीशन लागू होगा, कर्मचारियों को जनवरी 2026 से लेकर लागू होने तक की अवधि का पूरा एरियर दिया जाएगा. अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होता है और 20 महीने का एरियर मिलता है, तो यह रकम काफी बड़ी हो सकती है.यहां हम आपको 20 महीने के एरियर का अनुमानित कैलकुलेशन बताने जा रहे हैं.
एरियर का कैलकुलेशन इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी हर महीने की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ी है....

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
₹50,000 से कम बेसिक सैलरी वाले लेवल 8 कर्मचारियों के लिए यह अपडेट गेम चेंजर हो सकता है.उन्हें 2.57x फिटमेंट फैक्टर पर ₹14,94,640 करीब 15 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है.सैलरी में हजारों की बढ़ोतरी और लाखों का एरियर उनकी फाइनेंशियल स्थिति को काफी मजबूत बना सकता है.कुल मिलाकर, 8वां वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फाइनेंशियल बूस्ट साबित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं