दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि राजनीति में किसी से दुश्मनी नहीं होती. हमारी जनता ने प्रति समर्पण की भावना है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस शासन के दौरान ही विकास हुआ था. आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने पर्याप्त मौका दिया, लेकिन उन्होंने अच्छा काम नहीं किया.
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों केवल एक-दूसरे से लड़ाई लड़ती है और दिल्ली के लोग इसमें पिस रहे हैं. दिल्ली की जनता को बेहतर ज़िंदगी जीने का मौका नहीं मिल पा रहा है, जबकि कांग्रेस ने इसे करके दिखाया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा कि हम इस बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस का मतदाता अभी भी दिल्ली के हर वॉर्ड और हर क्षेत्र में मौजूद है, वो हमें समर्थन दे रहे हैं.

Photo Credit: Twitter@SachinPilot
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन आज भी है, वो हमने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भाजपा और NDA के ख़िलाफ़ बनाया था, लेकिन हर राज्य में अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियां होती है तो अलग-अलग रणनीति बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा जाता है.
वहीं सपा और टीएमसी के आम आदमी पार्टी को समर्थन करने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि सबको प्रचार और समर्थन करने का अधिकार है, लेकिन जनता समझदार है, उसे सब पता है. ये जनता के हाथ में है कि उसको अपना वोट किसको देना है. मैं मानता हूं कि दिल्ली की जनता काफ़ी समझदार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं