मौजूदा समय में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का एक रोमांचक मुकाबला 20 अक्टूबर 2026 को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां अराफात मिन्हास का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी के दौरान 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो उन्होंने 8.4 ओवरों में 40 रन खर्च करते हुए छह विकेट झटक कर विपक्षी टीम को झकझोर दिया. जिसके बाद से उनकी चारों तरफ जमकर सराहना हो रही है. टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने भी उनको जमकर सराहा है. उनका कहना है वह एक प्रॉपर ऑलराउंडर हैं.
शाहीन अफरीदी ने अराफात मिन्हास की तारीफ की
शाहीन अफरीदी ने अराफात मिन्हास की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत ही शानदार टैलेंट है. वह केवल बॉलिंग ऑलराउंडर या बैटिंग ऑलराउंडर नहीं हैं, बल्कि एक प्रॉपर ऑलराउंडर हैं. आशा करते हैं कि वह आने वाले कई और मुकाबलों में हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अराफात मिन्हास ने इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बिखेरी चमक
मुकाबले के दौरान अराफात मिन्हास ने पहले बल्लेबाजी के दौरान सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 58 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 101.72 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके देखने को मिले.
वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो टीम के लिए उन्होंने कुल 8.4 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 4.62 की इकोनॉमी से 40 रन खर्च करते हुए छह विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार टॉम बैंटन (57), कैप्टन हैरी ब्रूक (05), विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स (18), विल जैक्स (19), जेमी ओवरटन (01) और आदिल रशीद (00) बने.
अराफात मिन्हास का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें अराफात मिन्हास के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से अबतक पांच वनडे और सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से वनडे की पांच पारियों में 34.25 की औसत से 137 और टी20 की चार पारियों में 47.00 की औसत से 94 रन निकले हैं.
वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने वनडे की पांच पारियों में 14.00 की औसत से 13 और टी20 की सात पारियों में 15.11 की औसत से नौ सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- MLC से पीछे हटा न्यूजीलैंड, 2027 में नहीं उतारेगा टीम, कैप्टन सेंटनर ने बताई फैसले की वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं