- पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में अमरिंदर राजा वडिंग और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच खटपट मची है.
- कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को पंजाब प्रभारी बनाया, जिससे पार्टी संगठन में बदलाव आया.
- अमरिंदर राजा वडिंग ने इस्तीफा स्वेच्छा से दिया और कहा कि उनसे इस्तीफा मांगा नहीं गया था.
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भारी हलचल मची है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच खटपट की खबरें सामने आई. इन खटपट के कारण प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. कांग्रेस संगठन में खींचतान तब तेज हुए जब पार्टी ने भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को प्रभारी बनाया. पायलट के प्रभारी के कुछ ही दिनों बाद पार्टी संगठन का चेहरा बदल गया. अब चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने NDTV से खास बातचीत में अपनी पीड़ा जाहिर की है.
वडिंग बोले- इस्तीफा मांगा नहीं गया
NDTV से बातचीत में अमरिंदर राजा वडिंग ने साफ कहा कि उनसे इस्तीफा मांगा नहीं गया. वडिंग ने कहा- मैंने कर्तव्य निभाया है. प्रभारी के फीडबैक पर चल रहे अटकलों के कारण इस्तीफा दिया. वडिंग ने यह भी कहा कि राहुल गांधी का अहसानमंद हूं, भूपेश बघेल ने प्यार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बनाया इसलिए उन्हें इस्तीफा सौंपा.
पायलट को लगा होगा कि अध्यक्ष बदलना चाहिएः वडिंग
वडिंग ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने प्यार दिया और कहा कि चिंता नहीं करनी है, आप मेरे दिल के करीब थे और रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चोटी पर कभी कोई टिका नहीं रहता. इस्तीफे में पायलट की भूमिका पर वडिंग ने कहा कि सचिन पायलट को लगा होगा कि अध्यक्ष बदलना चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि असली वजह समय है, समय एक सा नहीं रहता.
मालूम नहीं आंखों का कांटा क्यों बनाः वडिंग
वडिंग ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि ऊपरवाला हिसाब-किताब करता रहता है, जो जैसा करता है उसके साथ भी वैसा होता है. आगे प्रदेश कौन बनेंगे के सवाल पर वडिंग ने कहा कि सिंगला बने या कोई और, उन्हें बधाई. राजा वडिंग टूटने वाhला नहीं है. अपने मन की पीड़ा जाहिर करते हुए वडिंग ने यह भी कहा कि मालूम नहीं मैं आंखों का कांटा क्यों बना?
यह भी पढ़ें - सचिन पायलट की रिपोर्ट, हाईकमान को मैसेज और पंजाब में यूं बदल गया कांग्रेस अध्यक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं