विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में ड‍िलीवरी ब्‍वॅाय को रोका तो गार्ड पर भड़की महिला... लात से मारने की कोशिश, वीडियो वायरल

महिला ने गार्डों के साथ जमकर गाली-गलौज की. इस दौरान महिला द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है.

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में ड‍िलीवरी ब्‍वॅाय को रोका तो गार्ड पर भड़की महिला... लात से मारने की कोशिश, वीडियो वायरल
मह‍िला के हंगामे का वीड‍ियो वायरल.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्तिथ बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी में बीती रात एक महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला ने बीती रात ऑनलाइन सैनिटरी पैड और खाने का सामान मंगाया था.

जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय के सोसाइटी में पहुंचने पर सुरक्षा गार्ड ने वेरिफिकेशन के लिए उसे रोक लिया. इसी बात को लेकर महिला आग बबूला  हो गई और मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों से बहस करने लगी. बताया यह भी जा रहा है कि महिला ने ज्यादा शराब का सेवन किया हुआ था.

मह‍िला ने गार्डों के साथ की गाली-गलौज

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने गार्डों के साथ जमकर गाली-गलौज की. इस दौरान महिला द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है. इतना ही नहीं महिला द्वारा दी गई गंदी-गंदी गालियां दी और कुर्सी पर बैठे गार्ड को लात मारने की कोशिश और एक गार्ड को थप्पड़ मारने का  प्रयास किया गया. वहां पर खड़े हुए सिक्योरिटी गार्ड्स महिला की बदतमीजी को देखते रहे. घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्‍यों हुआ हंगामा?

वहीं, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सेंचुरियन टेरिस होम सोसाइटी में एक महिला द्वारा ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया गया था. सोसाइटी के गार्ड द्वारा खाने का ऑर्डर लेकर आ रहे डिलीवरी ब्‍वॉय को रोक दिया गया था. इस बात को लेकर महिला द्वारा नाराज होकर हंगामा किया गया था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida, Noida News, Woman High Voltage Drama, Woman Viral Video, Greater Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com