विज्ञापन

दिल्ली में वकीलों की दबंगई, ओवरटेक को लेकर स्कूटी सवार शिक्षक को जमकर पीटा; दांत भी टूटा

Lawyers Beat Teacher Delhi: पीड़ित MCD स्कूल का शिक्षक बताया जा रहा है। आरोप है कि ओवरटेक को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कार सवारों ने स्कूटी रोककर शिक्षक से मारपीट की.

दिल्ली में वकीलों की दबंगई, ओवरटेक को लेकर स्कूटी सवार शिक्षक को जमकर पीटा; दांत भी टूटा

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से वकीलों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में कार सवार चार लोग एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि विवाद ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति पेशे से एमसीडी स्कूल का शिक्षक है. आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले स्कूटी को ओवरटेक कर रोका और फिर कहासुनी होने लगी. फिर एक वकील ने शिक्षक के साथ मारपीट की. फिर उसके साथ वाले भी वकील शिक्षक पर टूट पड़े और बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक दांत टूटने की भी जानकारी सामने आई है.

वकीलों ने पीड़ित को ही धमकाया

बाद में पता चला कि कार में सवार सभी लोग पेशे से वकील हैं. वायरल वीडियो में बीच सड़क पर हुई मारपीट की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद उस पर दबाव बनाकर उल्टा उसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की धमकी भी दी गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी में डबल मर्डर: दोस्त की हत्या का बदला लेने के आए 2 नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Police, Lawyers Beat Teacher Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com