विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2017

गौरक्षा के नाम पर भीड़ की हिंसा के खिलाफ जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन में हाल में भीड़ द्वारा मारे गए जुनैद के परिवार के अलावा पहलू खान और नजीब अहमद के परिवार शामिल हुए

गौरक्षा के नाम पर भीड़ की हिंसा के खिलाफ जंतर मंतर पर हुआ प्रदर्शन
भीड़ द्वारा की जा रही हिंसा के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया.
  • मेवाती समाज सहित कई संगठनों के लोंगों ने किया प्रदर्शन
  • कहा- हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री का बयान महज दिखावा
  • पिछले एक साल में गाय को लेकर हिंसा के 63 मामले
नई दिल्ली: भीड़ द्वारा हिंसा और हाल ही में जुनैद की हत्या को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन हुआ. इसमें मेवाती समाज के अलावा कई संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया.

जंतर मंतर पर भीड़ की हिंसा के खिलाफ आवाज उठी. इसमें बड़ी संख्या में मेवाती समाज के लोग जुटे. उन्होंने गाय के नाम पर हो रही हिंसा और भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाई.

इस प्रदर्शन में हाल में भीड़ द्वारा मारे गए जुनैद के परिवार के अलावा पहलू खान और नजीब अहमद के परिवारों ने भी हिस्सा लिया. गाय के नाम पर हो रही हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री के बयान पर लोगों ने कहा कि यह बयान महज दिखावा है.

एक सर्वे के मुताबिक पिछले एक साल में गाय को लेकर हिंसा के 63 मामले हुए जिनमें 28 लोग मारे गए. मरने वालों में 24 मुस्लिम थे. शायद यही वजह है कि इन घटनाओं के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lynching, Protest, Jantar Mantar, Delhi, Mewati Society, PM Narendra Modi, Gau Raksha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com