विज्ञापन

गाजियाबाद की सोसायटी में Lift से कुत्ता ले जाने का विवाद, महिला ने लेडी टीचर को डंडे से पीटा, VIDEO

पुलिस शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज की. सामने आए वीडियो में सोसायटी के गार्ड के समझाने पर भी डॉग लवर महिला मानने को तैयार होती नजर नहीं आती.

गाजियाबाद की सोसायटी में लिफ्ट से कुत्ता ले जाने के विवाद में महिला ने दूसरी महिला को डंडे से पीटा.
NDTV
गाजियाबाद:

Lift Dog Dispute Video: गाजियाबाद की एक सोसायटी की लिफ्ट से कुत्ता ले जाने को लेकर फिर से विवाद सामने आया है. लिफ्ट से कुत्ता ले जाने को लेकर हुए इस विवाद में दो महिलाएं आपस में भिड़ गई. विवाद इतना बढ़ गया कि कुत्ता ले जा रही महिला ने दूसरी महिला पर डंडे से हमला कर दिया. इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी की है. जहां लिफ्ट से कुत्ते को ले जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई. पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

लिफ्ट से कुत्ता ले जा रही थी महिला

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, पीड़िता हिना बारी  अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2, राजनगर एक्सटेंशन में रहती हैं. शिकायत में बताया गया है कि 12 सितंबर को करीब तीन बजे वह इंदिरापुरम स्थित स्कूल से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान सोसाइटी की लिफ्ट में एक लड़की श्वेता सूबे, निवासी विंडसर पैराडाइज-2, अपने कुत्ते के साथ मौजूद थी.

कुत्ते की छड़ी से पीड़िता के साथ मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि श्वेता पहले से ही लिफ्ट में मौजूद थीं और किसी अन्य व्यक्ति को अंदर नहीं आने दे रही थीं. जब पीड़िता ने लिफ्ट में जाने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर श्वेता ने अपने हाथ में मौजूद कुत्ते की छड़ी से पीड़िता के साथ मारपीट की.

शिकायत के अनुसार, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज की. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी. सोसायटी के गार्ड ने भी डॉग लवर महिला को समझाया लेकिन वो किसी को भी सुनने को तैयार नहीं थी.

नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत

घटना के बाद महिला हिना बारी ने नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - 12वीं मंजिल से लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिरी, पैर में हुआ फ्रैक्चर, गाजियाबाद की नामी सोसायटी में हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Ghaziabad Lift Fight, Dog Fight, Dog Fight Video, Ghaziabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com