विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, फौजी की डेडबॉडी लेकर आ रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे सहित 4 की मौत

चंडीगढ़ में तैनात सेना के एक जवान की मौत के बाद उसके पार्थिव शरीर को ले जा रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे की शिकार हो गई. इस हादसे एंबुलेंस में उनके बेटे, भाई, भतीजे और एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, फौजी की डेडबॉडी लेकर आ रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे सहित 4 की मौत
एंबुलेंस में तिरंगे से लिपटी पड़ी सूबेदार की बॉडी और हादसे के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी.
NDTV
  • यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई.
  • हादसा माइल स्टोन 79 के पास हुआ, जिसमें सेना के सूबेदार सत्यवान की डेडबॉडी ले जा रही एंबुलेंस शामिल थी.
  • दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा भारी क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर पुलिस पहुंच गई.
सुल्तानपुर:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से होकर गुजरने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज  फिर एक बड़ा हादसा हुआ है. एक फौजी की डेडबॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में जा घुसी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त  हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घटना पूर्वांचल एक्प्रेसवे के माइल स्टोन 79 के पास हुआ है. हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. शव को कब्जे में लेकर अयोध्या के कुमारगंज अस्पताल में भेजा गया है.

चंडीगढ़ से सूबेदार के शव लेकर देवरिया जा रही थी एंबुलेंस

मिली जानकारी के अनुसार हादसे की शिकार हुई एंबुलेंस सेना की थी. उसमें चंडीगढ़ में तैनात सेना के सूबेदार सत्यवान फौजी की डेडबॉडी रखी थी. जिसे लेकर उनके परिवार के लोग देवरिया जा रहे थे. हादसे में एम्बुलेंस सवार ड्राइवर जसपाल, राजन सिंह पुत्र भूपति, गौरव सिंह पुत्र सत्यभान, राम समझ पुत्र जयसिंह की मौत हो गई. मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सत्यवान फौजी देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.

फौजी के बेटे, भाई-भतीजे सहित एंबुलेस चालक की मौत

सुल्तानपुर एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार सूबेदार सत्यवान फौजी की चंडीगढ़ में मौत हो गई थी. जिसके बाद उनका बेटा और परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रहे थे. इसी दौरान सुल्तानपुर जिले में यह हादसा हुआ. इस हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की सूचना परिजनों को दे दे गई है. जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा है. रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में फौजी सत्यवान के बेटे, भाई, भतीजे की मौत हो गई.

ट्रक में जा घुसी थी एंबुलेंस

यह हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 79 माइल स्टोन के पास हुआ. जानकारी के अनुसार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में सुबेदार सत्यवान के बेटे, भाई, भतीजा और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई. 

देवरिया के गलिया दुधैला निवासी फौजी के परिवार में कोहराम

एंबुलेंस में देवरिया के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के गलिया दुधैला निवासी सुबेदार सत्यवान का पार्थिव शरीर था. वो चंडीगढ़ में तैनात थे, बीते दिनों उनका निधन हो गया था. एंबुलेस में सत्यवान के बेटे गौरव, भाई भूपति सिंह, भतीजा रामसमझ सिंह बैठे थे. बताया गया कि हादसे में शहीद के बेटे गौरव और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई. 

जबकि भाई और भतीजे की मौत इलाज के दौरान हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहीद के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ थाने में रखा गया है. दूसरी ओर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. जिसके बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है.  

यह भी पढ़ें - सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; 3 यात्रियों की मौत, गुरुग्राम से बिहार जा रही थी बस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Purvanchal Expressway, Purvanchal Expressway Accident, Purvanchal Expressway Accident 4 Death, Sultanpur, Sultanpur Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com