विज्ञापन

दिल्ली में मिंटो रोड पर काली मंदिर के पास मिला नर कंकाल, असली या नकली? हो रही जांच

कबाड़ी ने बताया कि वह कॉलेज से कचरा उठाता है. उसी में मिले एक बक्से में उसे ये कंकाल मिला. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.हालांकि शुरूआती जानकारी में स्कूल का बायोलॉजिकल वेस्ट बताया जा रहा है.

दिल्ली में कबाड़ी के सामान में मिली नर कंकाल जैसी चीज.
  • सेंट्रल दिल्ली के मिंटो रोड पर कबाड़ में कंकाल जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मचा हुआ है
  • कबाड़ व्यापारी ने बताया कि वह कॉलेज से कचरा उठाता है और उसी में मिले बक्से में यह कंकाल मिला
  • पुलिस को शक है कि यह कंकाल स्कूल के बायोलॉजिकल वेस्ट या पढ़ाई के लिए उपयोग होने वाला मॉडल हो सकता है
नई दिल्ली:

सेंट्रल दिल्ली में कबाड़ में कंकाल जैसी चीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. ये कंकाल किसका है और असली है या नकली, ये अब तक पता नहीं चल सका है. सफाई अभियान के दौरान ये कंकाल मिला है. अधिकारियों ने बताया कि कंकाल जैसी चीज मिलते ही पुलिस को मामले की तुरंत सूचना दी गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि एक कबाड़ व्यापारी इसे एक स्कूल से लाया था.

पुलिस को शक है कि यह कंकाल स्कूल के बायोलॉजिकल वेस्ट (जैविक कचरे) का हिस्सा हो सकता है या फिर पढ़ाई-लिखाई के मकसद से रखा गया शरीर की बनावट दिखाने वाला कोई मॉडल हो सकता है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सली इंसानी कंकाल है या पढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कोई डमी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस तथ्यों की पुष्टि कर रही है और कबाड़ व्यापारी के साथ-साथ स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ कर रही है. ये नर कंकाल जैसी चीज मिंटो रोड पर काली मंदिर के पास मिली है. पुलिस ने इसे कबाड़ी के पास बक्से से बरामद किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कबाड़ी ने बताया कि वह कॉलेज से कचरा उठाता है. उसी में मिले एक बक्से में उसे ये कंकाल मिला. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.हालांकि शुरूआती जानकारी में स्कूल का बायोलॉजिकल वेस्ट बताया जा रहा है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-लेडी डॉन की हत्या बेटे और पति ने ही की थी, शराब की शाम से खुला डेढ़ साल से कुएं में दफन राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Skeleton Found, Delhi Police, Minto Road Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com