भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

  • 3:23
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

सिनेमा में दर्शकों के टेस्ट का दिलचस्प विरोधाभास दिख रहा है - एक तरफ 'हनुमान अंश' की भक्ति और दूसरी तरफ 'मिर्जापुर' का भौकाल, दोनों एक साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं. आंकड़े चौंकाने वाले हैं. करीब 2 लाख रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश', जिसमें नीम करौली बाबा की कहानी, आस्था और अध्यात्म है, उसने 32 दिन में 132 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, यानी बजट का लगभग 86 गुना. ना बड़ा सुपरस्टार, ना करोड़ों का प्रमोशन, पहले हफ्ते धीमी शुरुआत के बाद वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म चली. दूसरी तरफ करीब 90 करोड़ में बनी 'मिर्जापुर' - कालीन भैया, गुड्डू भैया, गोलियां, गैंगवार और गालियों वाली फिल्म चौथे दिन ही 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई और 4 दिन में 115 करोड़ से ज्यादा कमा लिए. इसके पीछे पहले से तैयार बड़ा फैनबेस है.

संबंधित वीडियो