विज्ञापन

दिल्ली में मणिपुर के फेमस गिटारिस्ट की पीट-पीटकर हत्या, घर के बाहर शराबियों को शोर करने से रोकना पड़ा भारी

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद विक्रम का बेटा याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली हॉस्पिटल लेकर गया था. चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई.

दिल्ली में मणिपुर के फेमस गिटारिस्ट की पीट-पीटकर हत्या, घर के बाहर शराबियों को शोर करने से रोकना पड़ा भारी
दिल्ली में मणिपुर के म्यूजिक टीचर की पीटकर हत्या कर दी गई.
  • मणिपुर के म्यूजिक टीचर की दिल्ली के किलोकारी गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
  • पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है
  • आरोपियों में ढाबा स्टाफ और डिलीवरी वर्कर्स शामिल हैं, जिन्होंने शराब पीकर हंगामा किया था
नई दिल्ली:

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली में आश्रम के पास किलोकारी गांव में मणिपुर के एक म्यूजिक टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.  वजह सिर्फ इतनी सी थी कि मणिपुर के रहने वाले सी. विक्रम सिंह ने अपने फ्लैट के बाहर हो रहे शोर-शराबे पर आपत्ति पर आपत्ति जताई थी. इसी बात से गुस्साए दबंगों ने उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक नाबालिग को हिरासत में भी लिया है.

 म्यूजिक टीचर की हत्या का आरोप डिलीवरी वर्कर्स और ढाबा स्टाफ के एक गुटपर लगा है. उन लोगों ने विक्रम को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल पर दी गई.

शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों को रोकने पर हत्या

 मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विक्रम सिंह पिछले कई सालों से साउथ दिल्ली के किलोकारी गांव में रह रहे थे. शुरुआती जांच के मुताबिक, उनके  घर के बाहर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उन पर मुक्के और घूंसे बरसाए, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट लगी थी. 

दिल्ली में मणिपुर के टीचर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद विक्रम का बेटा याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली हॉस्पिटल लेकर गया था. चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. विक्रम की मौत पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी (NESSDU) ने दुख जताते हुए उनको मणिपुर का एक सम्मानित संगीतकार बताया.

डिलीवरी करने वालों पर हत्या का आरोप

स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा, "खबरों के मुताबिक, विक्रम सिंह नई दिल्ली के किलोकरी में अपने घर से नीचे उतरे थे, क्योंकि छह लोगों का एक ग्रुप उनके अपार्टमेंट के बाहर शराब पी रहा था और हंगामा कर रहा था. जब उन्होंने उनसे आवाज कम करने के लिए कहा, तो कथित तौर पर उस ग्रुप ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई."

NESSDU ने इसे 'हिंसा की बेमतलब की घटना' बताया और अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे मामले में 'तेज, निष्पक्ष और पूरी जांच' करवाएं और दोषियों को सजा दिलाएं.

7 लोग गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36), मन्नू (26) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी अलग-अलग ढाबों और खाने-पीने के स्टॉल पर काम करते हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

ये Video भी देखें :पत्नी का सिर काटकर Fridge में रखा, फिर खाना खाया! पति पर संगीन आरोप| TOP NEWS

इनपुट- भाषा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Manipur Man, Man Beaten To Deah, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com