विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली के सैनिक फार्म में हड़कंप, डीडीए का चला बुलडोजर, 2000 गज की कोठी को किया जमींदोज

Demolition Video: दक्षिण दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में गिने जाने वाले सैनिक फार्म रेगुलर कॉलोनी नहीं है,जिसका हर्जाना वक्त-वक्त पर अक्सर देखने को मिलता है. यहां अलग-अलग वक्त पर भिन्न-भिन्न सिविक एजेंसियां डिमोलिशन की कार्रवाई करती रहती है. दिल्ली के साकेत के बगल में स्थित इस अवैध कॉलोनी में एक से एक रईसों के बड़ी-बड़ी कोठियां बनी हुई हैं.

VIDEO: दिल्ली के सैनिक फार्म में हड़कंप, डीडीए का चला बुलडोजर, 2000 गज की कोठी को किया जमींदोज
DDA Bulldozed Kothi, Uproar At Sainik Farms Resident

Bulldozer Action In Sainik Farms: दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शुमार सैनिक फार्म में गुरूवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है. डीडीए ने सैनिक फॉर्म में स्थित 2000 गज में निर्मित एक कोठी पर बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है. इस कार्रवाई से पूरे सैनिक फॉर्म में हड़कंप फैल गया है. वहां के रहवासी डीडीए की कार्रवाई से हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं. 

दक्षिण दिल्ली के सबसे पॉश इलाके में गिने जाने वाले सैनिक फार्म रेगुलर कॉलोनी नहीं है,जिसका हर्जाना वक्त-वक्त पर अक्सर देखने को मिलता है. यहां अलग-अलग वक्त पर भिन्न-भिन्न सिविक एजेंसियां डिमोलिशन की कार्रवाई करती रहती है. दिल्ली के साकेत के बगल में स्थित इस अवैध कॉलोनी में एक से एक रईसों के बड़ी-बड़ी कोठियां बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें-अनोखी परंपरा: पुजारी की लात लाती है सौभाग्य, अप्रैल महीने में हर साल Kick खाने मंदिर पहुंचते हैं हजारों लोग

कुछ घंटों में जमीनदोज किया लगभग 2000 गज में बनी आलीशान कोठी 

रिपोर्ट के मुताबिक DDA ने गुरुवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे से सैनिक फार्म में 2000 गज में बनी एक कोठी को तोड़ने के लिए बुलडोजर और पोकलेन मशीन लेकर पहुंची और डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू कर दिया. सैनिक फार्म से आई तस्वीर इसकी पुष्टि करती है. वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे लगभग 2000 गज में बनी आलीशान कोठी को कुछ घंटे में ही जमीनदोज कर दिया गया.

बुलडोजर एक्शन से बिगड़ी कोठी मालिक सीनियर सिटीजन की तबियत

डीडीए द्वारा जमींदोज की गई 2000 गज में कोठी पर प्रतिक्रिया करते हुए स्थानीयों ने बताया कि कोठी का मालिक एक सीनियर सिटीजन है और डिमोलिशन की कार्रवाई के बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिससे उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा. बताया जाता है कि डीडीए की  डिमोलिशन कार्रवाई गुरुवार सुबह से चल रही है और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ना बिगड़े इसके लिए दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: रील की सनक में थार की छत और बोनट पर चढ़ किया हैरतअंगेज स्टंट, वायरल वीडियो पर चला अब CG पुलिस का हंटर

सैनिक फार्म में जेसीबी मशीन की मदद से कोठी को गिराते हुए कर्मचारी

सैनिक फार्म में जेसीबी मशीन की मदद से कोठी को गिराते हुए कर्मचारी

जमींदोज की गई कोठी के आसपास बनी कई झुग्गियों को भी तोड़ा गया

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरदीप सिँह भारवा का कहना है कि जमींदोज की गई जमीन का मैटर पहले से कोर्ट में चल रहा था, लेकिन डीडीए द्वारा बेहद जल्दीबाजी में बंगले को तोड़ा गया है, यह कहीं से भी ठीक नहीं है. कोठी की जमींदोज कार्रवाई के अलावा डीडीए द्वारा आसपास की कई झुग्गियों को भी तोड़ा गया है, जिससे लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: प्रदर्शन के दौरान AAP नेता ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल और भीड़ में से किसी ने लगा दी आग, वायरल हुआ वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com