विज्ञापन

मेरे कपड़ों से आपको क्या दिक्कत... मेट्रो की वायरल पोस्‍ट पर यूजर्स ने द‍िए यह हैरान करने वाले र‍िएक्‍शन

दिल्ली मेट्रो में एक महिला ने बुजुर्ग यात्री पर कपड़ों को लेकर इनडीसेंट बिहेवियर और धक्का देने का आरोप लगाया. घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है.

मेरे कपड़ों से आपको क्या दिक्कत... मेट्रो की वायरल पोस्‍ट पर यूजर्स ने द‍िए यह हैरान करने वाले र‍िएक्‍शन
वीडिया वायरल के बाद यूजर्स ने दिए हैरान करने वाले रिएक्शन
ndtv

कुछ सफर मंजिल तक पहुंचने के लिए होते हैं, लेकिन कुछ सफर ऐसी बहस छेड़ जाते हैं जो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक गूंजती रहती है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो में एक महिला के साथ हुआ अलेगेंड इंसिडेंट भी कुछ ऐसा ही है. महिला का दावा है कि उसके कपड़ों को लेकर एक बुजुर्ग यात्री ने न केवल ऑब्जेक्शन जताया, बल्कि उसे धक्का भी मारा. पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की घटना सोशल मीडिया पर शेयर की. जैसे ही महिला की वीडियो वायरल हुई, तो कपड़े पहनने का फ्रीडम और सार्वजनिक व्यवहार पर बड़ी बहस छिड़ गई. अब वायरल पोस्ट पर यूजर्स हैरान करने वाले रिएक्शन दे रहे हैं.

महिला की पोस्ट पर उमड़े रिएक्शन

इस घटना के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला का समर्थन किया. एक यूजर ने लिखा कि किसी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार को सही ठहराने के लिए उसके कपड़ों का जिक्र जरूरी नहीं है. समस्या उसके पहनावे में नहीं, बल्कि दूसरे व्यक्ति के व्यवहार में थी. एक अन्य यूजर ने कहा कि किसी को भी यह राइट नहीं है कि वह दूसरे के कपड़ों पर कमेंट करे या उसे परेशान करे. अगर किसी को किसी का पहनावा पसंद नहीं है तो वह उसे नजरअंदाज कर सकता है.

कई महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव

पोस्ट के बाद कई महिलाओं ने अपने अनुभव भी शेयर किए है. एक महिला ने बताया कि बेंगलुरु मेट्रो में सफर के दौरान कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने उसके कपड़ों को लेकर कमेंट किया था. जबकि वे खुद ऐसे कपड़े पहने थीं जिन पर उन्हें कोई ऑब्जेक्शन नहीं था. दूसरी यूजर ने लिखा कि कई बार महिलाएं ही दूसरी महिलाओं को उनके पहनावे, जॉब या लाइफस्टाइल को लेकर जज करती हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस

वीडियो वायरल के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. एक तरफ लोग पर्सनल फ्रीडम और अपनी पसंद के कपड़े पहनने के राइट की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सोशल मीडिया पर किसी की तस्वीर साझा करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: Hindi-English ही नहीं, Spanish भी! चांदनी चौक का असलम रिक्शावाला, विदेशी टूरिस्ट्स से फर्राटेदार बातचीत ने जीता दिल

यह भी पढ़ें: प्रणित मोरे के 370 बिरयानी विवाद पर मुंबई पुलिस की पोस्ट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

यह भी पढ़ें: एक स्विमिंग पूल से 22.5 लाख रुपये की कमाई कर रहा शख्स! दोस्त ने सोशल मीडिया पर किया दावा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com