विज्ञापन

Delhi Police Encounter: दिल्ली में ‘कच्छा-बनियान गैंग’ और पुलिस के बीच मुठभेड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, चोरी के नकदी और जेवर बरामद

Delhi Police Encounter With Goons: मामला दक्षिण दिल्ली जिले के सर्वोदय एन्क्लेव में हुई चोरी से जुड़ा है, जहां बीती 1 मई की रात कच्छा-बनियान गिरोह के बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरा चुराए थे. दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सीसीटीव फुटजे से गैंग की पहचान हुई, जिसके बाद AATS टीम ने जाल बिछाया.

Delhi Police Encounter: दिल्ली में ‘कच्छा-बनियान गैंग’ और पुलिस के बीच मुठभेड़, 6 बदमाश गिरफ्तार,  चोरी के नकदी और जेवर बरामद
KACCHA-BANIYAN GANG CAUGHT IN DELHI POLICE ENCOUNTER

Kaccha-Baniyan Gang Encounter: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के हाथ गुरुवार के हाथ बड़ी सफलता लगी है. साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की AATS टीम ने कुख्यात ‘कच्छा-बनियान गैंग' के 6 सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है और उनके पास से साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के घर से चुराए जेवर और नकदी बरामद किए हैं. पुलिस ने बदमाशों के हथियारों को भी जब्त कर लिया है. 

मामला दक्षिण दिल्ली जिले के सर्वोदय एन्क्लेव में हुई चोरी से जुड़ा है, जहां बीती 1 मई की रात कच्छा-बनियान गिरोह के बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी और जेवर चुराए थे. दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. सीसीटीव फुटजे से गैंग की पहचान हुई, जिसके बाद AATS टीम ने जाल बिछाया.

ये भी पढ़ें-Pune Rape And Murder Case: 'उसे वहीं पत्थर से मार डालो, जहां उसने बच्ची को मारा' आरोपी के परिवार ने भीमराव कांबले के लिए मांगी मौत की सजा

गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के हैं और कई आपराधिक मामलों में पहले से शामिल रहे हैं

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 3 मई की रात जहापना फॉरेस्ट इलाके में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए. AATS की टीम ने मौके से हथियार, चोरी के जेवर और औजार बरामद किए हैं. डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनन्त मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के हैं और कई आपराधिक मामलों में पहले से शामिल रहे हैं. पुलिस अब उनके अन्य राज्यों में कनेक्शन की जांच कर रही है.

अनन्त मित्तल, डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट

अनन्त मित्तल, डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट

गिरोह शहरी व ग्रामीण इलाकों में चोरी, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता है

गौरतलब है राजधानी दिल्ली और यूपी में सक्रिय यह गिरोह भारत में सक्रिय एक कुख्यात आपराधिक समूह है, जो अपनी विशेष कार्यप्रणाली और डरावने पहनावे के लिए जानी जाती है. गिरोह शहरी व ग्रामीण इलाकों में चोरी, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देता है. गिरोह अक्सर सुनसान रास्तों के पास स्थित घरों को निशाना बनाता हैं और वारदात से पहले अक्सर रेकी करते हैं और रात के अंधेरे में हमला करते हैं.

ये भी पढ़ें-Woman Tied By Hands And Feet: सड़क किनारे हाथ-पैरों से बंधी मिली महिला, 4 दिनों से थी लापता, राहगीरों ने कराया मुक्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime, Kaccha-Baniyan Gang, Delhi Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com