- बेंगलुरु के पास तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत हुई है.
- हादसे में कार में सवार छह छात्रों में से चार घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
- मृत छात्राओं की पहचान जाह्नवी और वैष्णवी के रूप में हुई है, जो तुमकुरु जिले की रहने वाली थीं.
बेंगलुरु के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कार में एक निजी इंजीनियरिंग के छह विद्यार्थी सवार थे और हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई. इस घटना में चार छात्र घायल हो गए.
उसने बताया कि मृतकों की पहचान जाह्नवी और वैष्णवी (दोनों 19) के रूप में हुई है. दोनों तुमकुरु जिले की थीं. और इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में पढ़ रही थीं. पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे मगड़ी के गुडेमरानहल्ली के पास हुआ. सभी विद्यार्थी कॉलेज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायल चारों छात्रों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.
भाषा इनपुट के साथ
ये भी पढ़ें : 'कंपनी में वापसी मेरी खुशकिश्मती होगी...', nVIDIA के पूर्व सीईओ ने तोड़ी चुप्पी, हनी ट्रैप पर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं