विज्ञापन

भलाई का ऐसा सिला...जिस नौकर ने बेटी को रेप के बाद मार डाला, उसके कर्ज चुकाते थे IRS अफसर

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले राहुल मीणा को मालूम था कि लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं. राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और कैसे लॉक को खोलना है. सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया था, स्टडी रुम अलग से फ्लैट के रूफ पर बनाया हुआ है. 

भलाई का ऐसा सिला...जिस नौकर ने बेटी को रेप के बाद मार डाला, उसके कर्ज चुकाते थे IRS अफसर
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का रेप के बाद हत्या करने वाला आरोपी राहुल मीणा.
  • IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में आरोपी नौकर राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया.
  • आरोपी राहुल मीणा को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी और उसने कई लोगों से पैसे उधार लिए हुए थे.
  • उसके कुछ कर्ज तो IRS अधिकारी ने भी चुकाए थे. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
नई दिल्ली:

Delhi IRS Officers Daughter Rape Murder Case: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप के बाद हत्या मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में एक बेहद हैरान करने वाला पक्ष भी सामने आया है. जिस नौकर ने अधिकारी की हंसती-खेलती दुनिया तबाह कर दी, उसी का कर्ज IRS अधिकारी चुकाया करते थे. दरअसल पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है. यह जानकारी भी सामने आई कि UPSC की तैयारी कर रही IRS की बेटी ने अपने बचाव में पूरी ताकत का इस्तेमाल किया. लेकिन नौकर राहुल मीणा की सनक के सामने वो कमजोर पड़ गई. 

आरोपी राहुल मीणा पुलिस गिरफ्त में

बुधवार 22 अप्रैल को साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी से सामने आई इस सनसनीखेज मामले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.  आरोपी राहुल मीणा से देर रात पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ में एक ऐसी बात सामने आई, जिससे लोग कह रहे- सही में भलाई का जमाना नहीं है. 

आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी का लत, लोगों से लेता था उधार

दरअसल आरोपी राहुल मीणा IRS अधिकारी के यहां डेढ़ साल तक घरेलू नौकर के रूप में काम कर चुका था. कुछ दिनों पहले ही उसकी एक गंदी आदत के कारण नौकरी से निकाला गया था. दरअसल जांच में पता चला कि आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी, इसके चलते उसने कई लोगों से पैसे उधार ले लिए थे. 

आरोपी की उधारी IRS अधिकारी ने चुकाए थे

राजस्थान के अलवर जिले में अपने गांव के लोगों से पैसे उधार लिए थे. साथ ही साथ दिल्ली में IRS के पड़ोसियों से भी पैसे उधार लिए थे. कई पड़ोसियों का उधार तो IRS ने चुकाया भी था. अधिकारी ने उसे लोगों से पैसे उधार लेने की आदत के बारे में समझाया भी था, लेकिन फिर भी वो नहीं मानता था. 

इसी के चलते IRS ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. कुछ महीनों पहले तक जब IRS अधिकारी अपने नौकरी राहुल मीणा के उधार लिए पैसे चुका रहे होंगे, तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कुछ दिनों बाद उनका यहीं नौकर उनके परिवार को तबाह कर देगा. 

आरोपी राहुल ने वारदात को कैसे दिया अंजाम

आरोपी राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं. राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और कैसे लॉक को खोलना है. सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया था, स्टडी रुम अलग से फ्लैट के रूफ पर बनाया हुआ है. 

लड़की चूंकि UPSC की तैयारी कर है, लिहाजा माता-पिता ने सुबह-सुबह उठ कर पढ़ाई करने को कहा था. लड़की पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपी अचानक सीधा स्टडी रुम में पहुंचा और लड़की का रेप करने के लिए उसका गला दबाया. उसको काबू में करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने विरोध किया. 

आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला किया, जिससे लड़की के साथ से खून निकलने लगा लड़की बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया. फिर घर से कीमती सामनों का समेटते हुए भाग निकला.

यह भी पढ़ें - 24 घंटे में दो रेप, एक मर्डर... न कानून का डर, न अपने किए पर पछतावा; IRS की बेटी से दरिंदगी मामले में कई खुलासे
यह भी पढ़ें - 6 हजार में कैब बुक, चाबी कहां है ये भी पता था, IRS की बेटी के कातिल ने ऐसे तोड़ी मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi IRS Daughter Murder, Delhi IRS Daughter Rape, IRS Daughter Rape Case Delhi, Rahul Meena, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com