विज्ञापन

मॉनसून की विदाई में क्यों हो रही देरी? सितंबर नहीं, अक्टूबर में भी होगी झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बिगड़ा मौसम

Monsoon Latest Update: मॉनसून की वापसी में देरी हो रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर उत्तराखंड तक भारी बारिश हो रही है. चक्रवाती हवाओं का दौर है और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र है, जिससे मॉनसून अक्टूबर में भी खिंच सकता है.

मॉनसून की विदाई में क्यों हो रही देरी? सितंबर नहीं, अक्टूबर में भी होगी झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बिगड़ा मौसम
Weather Today Rain Alert
PTI
नई दिल्ली:

भारत में मॉनसून की विदाई के दौर में मेहरबान दिख रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,मॉनसून की वापसी में हो रही देरी में के पीछे मौसमी कारण हैं. सामान्यतया सितंबर के दूसरे-तीसरे हफ्ते से मॉनसून लौटना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है.उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका है. पूर्वांचल और लखनऊ-कानपुर समेत सेंट्रल यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट है. तीन वजहों से मॉनसून के लौटने में देरी हो रही है. 21 से 26 सितंबर तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ जैसे इलाकों से मॉनसून सामान्य तौर पर विदा हो जाता था, लेकिन इस बार अक्टूबर तक बारिश के आसार बन रहे हैं.

सितंबर के आखिरी में बारिश के 3 कारण

  1. बंगाल की खाड़ी में लगातार कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती हवाओं का असर है और ये वेदर सिस्टम नमी लेकर मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है. इससे मॉनसून वापसी की बजाय इस वक्त भी लगातार बारिश हो रही है.
  2. कम बारिश के लिए जिम्मेदार अल नीनो को कमजोर करने वाला ला नीना की मौसमी परिस्थितियां प्रशांत महासागर में सक्रिय हैं. इससे भारत में मॉनसून की अवधि लंबी हो गई है. सितंबर के अंत तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाती है.
  3. बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूरब की नम हवाएं और उत्तर-पश्चिम भारत से चलने वाली ठंडी, शुष्क पश्चिमी हवाओं का आपस में महामिलन हो रहा है. इस टकराव से मध्य और पूर्वी भारत में घने बादलों का निर्माण हो रहा है जो भारी बारिश की वजह बन रहे हैं. 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, प्रयागराज-वाराणसी के साथ मध्य उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर में भी अगले 3 से 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि नोएडा, गाजियाबाद, हापुड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दिखेगी. दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाये रहने के साथ हल्की फुहारें देखने को मिलेंगी.पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 से अधिक जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. 

Weather Today

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका है. शिमला, मनाली से लेकर पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चंपावत जैसे जिलों में बारिश की चेतावनी है. पूर्वी राजस्थान भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, टोंक, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जैसे जिलों में भी बारिश होगी. जबकि 
पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो चुकी है.उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तो भारी बारिश के रेड, ऑरेंज अलर्ट जारी है. देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में अगले 48 से 72 घंटों के लिए रेड अलर्ट है. कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा. 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश

बंगाल की खाड़ी से आ रहे सिस्टम के कारण पूरे मध्य प्रदेश खासकर पूर्वी और उत्तरी जिलों जैसे रीवा, जबलपुर, सागर और ग्वालियर संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. कई जिलों में बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी है.

Weather Today

बिहार-झारखंड, बंगाल-ओडिशा में एक्टिव मॉनसून

बिहार में अगले 3-4 दिन बेहद मॉनसून एक्टिव रहेगा. नेपाल से सटे इलाकों और उत्तर बिहार के जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान है. कोसी, गंडक और बागमती जैसी नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है. झारखंड में रांची, धनबाद, गुमला, जमशेदपुर जैसे जिलों में भी भारी बारिश होगी. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है. ओडिशा के तटीय जिलों और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें - उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चारधाम और आदि कैलाश यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के आसमान में काले बादलों का डेरा, लेकिन बिना बारिश अचानक ठंडा क्यों हो गया मौसम?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Alert, Weather Tomorrow, Delhi Weather, Rain In Delhi NCR, IMD Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com