- मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 17 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया.
- यूपी में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बाराबंकी और प्रयागराज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
- बंगाल की खाड़ी में बने ताजा सिस्टम की वजह से उत्तर और मध्य भारत में अच्छी बारिश हो रही है.
देश के मध्य और उत्तरी हिस्से में मॉनसून सक्रिय होने से झमाझम बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने ताजा सिस्टम की वजह से यहां उत्तरी और मध्य भारत में झमाझम बारिश हो रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पर हुआ है. यूपी के 14 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, प्रयागराज, बनारस, बाराबंकी, सोनभद्र, मिर्जापुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से यातायात प्रभावित हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते झमाझम बारिश होने की संभावना बन रही है.
24 अगस्त को इन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, दिल्ली-NCR, हरियाणा में झमाझम बारिश होने के चांस आज दिनभर हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की स्थिति को देखते हुए यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. क्योंकि पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे की सड़क भारी बारिश की वजह से धंस गई थी. जिससे यहां यातायात प्रभावित हुआ है. उत्तराखंड में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है. जिससे यहां अलर्ट जारी है.
यहां क्लिक करके जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे से अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. प्रयागराज, बाराबंकी, बनारस, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत 19 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं. यहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. बाराबंकी शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने की वजह से यहां लोगों को नाव चलाकर बाहर निकाला गया है. वहीं प्रयागराज और बनारस में झमाझम बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. बनारस में 80 से ज्यादा घाट पानी में डूबे हुए हैं. ऐसे में गंगा के किनारे लोगों सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. मौसम विभाग ने सोमवार को वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, अलीगढ़, मोरादाबाद, बदायूं, इटावा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, सोनभद्र, मथुरा, मोरादाबाद, बदायूं और मेरठ जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी है. पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक अच्छी बरसात होने के चांस आज दिनभर हैं.
इस हफ्ते होगी अच्छी बारिश
- उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान में 24 से 27 अगस्त तक अच्छी बरसात की संभावना है.
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात में अगले तीन से चार दिनों तक तेज बारिश हो सकती है.
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी 24 से 28 अगस्त के बीच बरसात होने के चांस हैं.
- मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में भी 24 से 26 अगस्त के बीच मॉनसून का असर दिख सकता है.
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव दिख सकता है. यहां आज भी बारिश की संभावना बन रही है. बीते 2 दिनों में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है. जिससे तापमान में गिरावट होने यहां उमस भरी गर्मी का असर कम हुआ है. जबकि सुबह और रात के वक्त गर्मी ज्यादा नहीं हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले 3 से 4 दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है.
उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड की संभावना
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश अच्छी हो रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सोमवार के दिन भी तेज बरसात होने के चांस हैं. मौसम विभाग ने हिमाचल के शिमला, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर जिलों में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड में भी 24 अगस्त के दिन ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में भी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में भी आज दिन अच्छी बारिश होने के चांस बन रहे हैं. ऐसे में पहाड़ी राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ेंः सुपर अल नीनो का खतरा: मॉनसून को सोख रहा, फसलों पर संकट, मौसम विज्ञानियों की चेतावनी- 100 साल का रिकॉर्ड टूटेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं