विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2017

दिल्ली : चलती कार में सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली : चलती कार में सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया (प्रतीकात्मक फोटो).
नई दिल्ली: राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण नहीं लग रहा है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. यहां तीन लोगों ने चलती कार में एक 21 साल की महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झारखंड की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि तीन आरोपियों 23 वर्षीय आरिफ, 24 वर्षीय मेहरबान और 22 वर्षीय विजय ने बीती रात एक चलती कार में उससे सामूहिक बलात्कार किया. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह घटना रात करीब 11 बजे सामने आई जब महिला ने पीसीआर कॉल करने के बाद पुलिस को बताया कि उसके जान-पहचान वालों ने एक चलती कार में उसका बलात्कार किया. अधिकारी ने बताया कि बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल जांच कराई गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक महीने पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, सामूहिक दुष्कर्म, चलती कार में बलात्कार, अमर कॉलोनी, दिल्ली पुलिस, Delhi, Gang Rape, Gang Rape In Moving Car, Amar Colony, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com