विज्ञापन

दिल्ली में मर्डर का CCTV: बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, स्कूटी से भाग गए

दिल्ली के दयालपुर में सोमवार शाम तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलवार स्कूटी पर सवार होकर भागते दिख रहे हैं.

स्कूटी सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

दिल्ली के दयालपुर मर्डर केस (Dayalpur murder Case) के बाद बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि तीन संदिग्ध एक स्कूटी पर सवार होकर आए और सबके सामने हवा में गोली ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वहीं एक बदमाश के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है. स्कूटर पर सवार तीन संदिग्धों में से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि तीसरे ने टोपी पहनी थी. भागने की कोशिश के दौरान स्कूटी गिर गई, इसके बावजूद बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं. जिस समय गोलीबारी हुई उस दौरान आस-पास लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने पकड़ने की हिम्मत नहीं की.

दिनदहाड़े राशिद की हत्या 

बता दें कि दयालपुर इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने युवक को गोली मार दी. घटना करीब शाम 6 बजकर 10 मिनट की बताई जा रही है. नेहरू विहार इलाके में तीन हमलावरों ने राशिद नाम के व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने के बाद वाटर प्लांट ऑपरेटर राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल राशिद को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही द पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस घटना के कारणों, आरोपियों की पहचान और हत्या के पीछे की वजहों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात 'ईरानी गैंग' के सरगना पर लगा MCOCA, 38 से ज्यादा मामलों में है वांटेड

ये भी पढ़ें: अभी एक हफ्ते दिल्ली एनसीआर में बारिश, आंधी हिलाएगी, यूपी से पंजाब-राजस्थान तक अलर्ट, मॉनसून के पहले ही बरसात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dayalpur, Delhi Murder Case, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com