विज्ञापन

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, घर के बाहर से हो रहे 3 बुजुर्गों की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की सोते समय हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, घर के बाहर से हो रहे 3 बुजुर्गों की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर
प्रयागराज:

यूपी के प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है. यहां यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया. तीनों एक ही परिवार के थे और बुजुर्ग थे. जिसमें दो महिलाएं और पुरुष शामिल है. घटना सोमवार देर रात 1 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है. मामले की जानकारी लगते ही प्रयागराज पुलिक ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश हत्याकांड का लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है.

आपसी रंजिश का हो सकता है मामला

यमुनानगर जोन की मेजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि तीनों बुजुर्गों की सोते वक्त हत्या की गई है. जिसमें अमरावती देवी पति नींबूलाल उम्र लगभग 65 साल, इंद्रावती देवी पत्नी दूधनाथ उम्र लगभग 62 साल और श्याम लाल पुत्र गुलजार उम्र 65 साल बताई जा रही है. तीनों के शव घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं. कुकुरकटवा गांव में हुई इस घटना के बाद सब हैरान हैं. शुरुआती आशंका आपसी रंजिश की लग रही है. हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

बेरहमी से हत्या की संभावना

घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि जान बचाने के लिए पीड़ित अपनी चारपाई से भागे होंगे, जिन्हें हमलावरों ने उनके घर से करीब 20 मीटर तक दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से मार डाला. बताया जा रहा है कि श्याम लाल अपने परिवार के साथ रहते थे. मृतका अमरावती देवी के पति नींबूलाल राजस्थान में रहकर अपनी आजीविका चलाते है, जबकि इंद्रावती देवी के पति दूधनाथ का पहले ही निधन हो चुका है. परिवार के अधिकांश सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहते हैं. जिसके कारण घटना के समय घर केवल बुजुर्ग लोग ही थे. 

ये भी पढे़ंः मुरादाबाद अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगी; तमंचा-कारतूस बरामद

प्रेम-प्रसंग या पुरानी रंजिश हो सकती है वजह

इस तिहरे हत्याकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है. पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. मृतकों के परिजनों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है. उनका आरोप है कि गांव में ही रहने वाले 22 साल के लड़के ने एक हफ्ते पहले उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी थी. यह धमकी किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते दी गई थी. जबकि सोमवार रात को यह घटना घटी है. परिजनों ने संदिग्ध पड़ोसी युवक के खिलाफ मेजा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर रही है. परिजनों का कहना है परिवार की लड़की को आरोपी युवक ने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश की थी और कई बार धमकी भी दी थी.  

डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की आशंका के आधार पर संदिग्ध आरोपी का नाम सामने आया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं.  संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर तक की बात कही है.

ये भी पढ़ेंः मोहर्रम पर नहीं रखे जाएंगे बड़े और ऊंचे ताजिये, झांसी में पीस कमेटी की बैठक में क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Triple Murder, Prayagraj Police, Prayagraj Triple Murder Case, Prayagraj News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com