विज्ञापन

दिल्ली कैंट में थार का कहर! बाइक सवार दंपति को कुचला, हरियाणा का कार ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार देर शाम थार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गई.

दिल्ली में कार हादसे ने ली दंपति की जान (Representative Image)
  • दिल्ली कैंट में एक थार ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया.
  • तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक पर सवाल दंपति की मौत हो गई.
  • हादसे के बाद भीड़ ने थार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कैंट इलाके में सड़क हादसे की घटना सामने आई है. कैंट इलाके में एक थार ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचल दिया. बुधवार देर शाम यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीट जमा हो गई. थार ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी, जिससे वे रोड पर ही गिर पड़े. इस दौरान दोनों लोगों के मारे जाने जानकारी सामने आई है.

कार हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अंजू और सुखबीर के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने थार चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुर कर दी है. पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा, "2 सितंबर को शाम लगभग 5 बजे, ड्यूटी से लौटते वक्त, पीएस दिल्ली कैंट के एक स्टाफ सदस्य ने आईओसी रेड लाइट के पास एक सड़क यातायात दुर्घटना देखी और तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित किया. मौके पर पहुंचने पर, पता चला कि एक महिंद्रा थार वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने के बाद दो व्यक्तियों के साथ एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. दोनों घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया."

एजेंसी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि मोटरसाइकिल फिसल गई थी और पीछे से आ रही थार गाड़ी उससे टकरा गई. दोनों मृतक, जिनकी उम्र करीब 45-50 वर्ष है. एनडीएमसी, लोधी रोड में अपनी नौकरी से सेक्टर-1, द्वारका स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे. पीएस दिल्ली कैंट में धारा 281/106 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले में हरियाणा के झज्जर के थार ड्राइवर भूपेन्द्र (26) को गिरफ्तार किया गया है."

ये भी पढ़ें: दिल्ली के ITO पर बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर इनोवा से टकराई स्विफ्ट, कर्नाटक और दिल्ली के विधायक समेत 6 घायल

जब कार हादसे में घायल हुए दो विधायक...

पिछले महीने दिल्ली के व्यस्त ITO इलाके में एक भयानक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए थे. इसमें दो विधायक भी शामिल थे. अधिकारियों के मुताबिक, किरारी के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल घायल होने वाले दो विधायक थे. मध्य दिल्ली के एक व्यस्त चौराहे पर रात करीब 9:30 बजे एक बेकाबू कार ने उनकी SUV को टक्कर मार दी थी.

यह हादसा तब हुआ, जब स्विफ्ट कार का सिलेंडर फटने से ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल हट गया और कार PWD ऑफिस के पास डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद कार रेलिंग से टकराई और फिर सामने से आ रही इनोवा SUV से जा टकराई, जिसमें विधायक सवार थे.

(राकेश सोनी के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: वसंत कुंज में नाले में गिरी कार, आर्मी अफसर के 20 वर्षीय बेटे की मौत, वीडियो आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Cantt, Car Accident, Road Accident, Delhi Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com