विज्ञापन

अब बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली, बजट में रेखा गुप्ता सरकार ले आई कौन सा नया प्लान?

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में बारिश के दिनों में वाटरलॉगिंग की समस्या है जिसे हम दूर करने का काम कर रहे हैं. सरकार ड्रेनेज मास्टर प्लान लेकर आई है जिसके बाद इस मॉनसून ये समस्या भी दूर हो जाएगी.

अब बारिश में नहीं डूबेगी दिल्ली, बजट में रेखा गुप्ता सरकार ले आई कौन सा नया प्लान?
delhi budget 2026
  • दिल्ली सरकार ने बजट में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान पेश किया है
  • दिल्ली में झुग्गी बस्ती वालों को पक्का मकान देने के लिए 2400 फ्लैट की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है
  • महिलाओं और ट्रांसजेंडर वर्ग को मुफ्त बस यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा में आज रेखा गुप्ता सरकार ने अपना पहला पूर्णकालिक बजट पेश कर दिया. सीएम रेखा गुप्ता ने झुग्गी बस्ती वालों को फ्लैट, महिलाओं को मुफ्त यात्रा के अलावा जलभराव की समस्या पर भी लाए प्लान पर चर्चा की. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में बारिश के दिनों में वाटरलॉगिंग की समस्या है जिसे हम दूर करने का काम कर रहे हैं. सरकार ड्रेनेज मास्टर प्लान लेकर आई है जिसके बाद इस मॉनसून ये समस्या भी दूर हो जाएगी.

दिल्ली में जलभराव की समस्या होगी खत्म!

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा कि दिल्ली में बारिश के दिनों में वाटरलॉगिंग की समस्या है. दिल्ली में 50 साल बाद हमारी सरकार ड्रेनेज मास्टर प्लान लेकर आई है. इसके अलावा PWD को 5921 करोड़ रुपये दिए हैं. इसके अलावा दिल्ली सरकार यमुना विकास बोर्ड के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. जल बोर्ड को भी 9000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे पानी की कमी को पूरा कर सके.नगर निगम (MCD) को 11,666 करोड़ का बड़ा आवंटन दिया गया है.

 यह भी पढ़ें- दिल्ली की बेटियों के लिए साइकिल, फ्री बस, मेधावी छात्रों को लैपटॉप... CM रेखा गुप्ता ने बजट में दिए तोहफे
 

और क्या घोषणाएं हुईं? 

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि हमने होली के मौके पर 853 रुपए इस साल उनके खाते में दिए गए. हमने 260 करोड़ रुपए होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर के लिए आवंटित किए हैं.महिलाओं को फ्री बस यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपए किए हैं. रेखा गुप्ता ने कहा कि 2400 फ्लैट के मरम्मत का काम शुरू हो चुका है ताकि सभी झुग्गी बस्तियों को पक्का घर दिया जा सके. महिला विभाग के लिए 7406 करोड़ आवंटित किए हैं. दिल्ली की बहनों को 2500 रुपए महीने देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. हमारी सरकार ने महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. दिल्ली की बस में महिलाओं के साथ, ट्रांसजेंडर वर्ग को भी फ्री यात्रा मिलेगी.

 यह भी पढ़ें- नवरात्रि के चलते दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर लग सकता है भारी जाम, निकलने से पहले जान लें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com