तमिलनाडु के नतीजों की भविष्यवाणी एक्सिस माय इंडिया ने एनडीटीवी पर ही कर दी थी. 29 अप्रैल को एग्जिट पोल में एक्सिस माय इंडिया ने कहा था कि विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) तमिलनाडु में अगली सरकार बनाएगी. उन्होंने बताया था कि युवाओं और महिलाओं ने विजय के लिए बढ़-चढ़कर वोट किया है. एक्सिस माय इंडिया के इस अनुमान की पुष्टि चुनाव परिणाम भी कर रहे हैं. तमिलनाडु से मिल रहे रूझानों के मुताबिक विजय की टीवीके 110 सीटों पर आगे चल रही है.
एक्सिस माय इंडिया ने क्या अनुमान लगाया था
तमिलनाडु के रूझानों पर एक्सिस माय इंडिया के प्रमुख विजय गुप्ता ने कहा कि तमिलनाडु में जब हमनें टीवीके सरकार आने का अनुमान जताया तो तमाम राजनीतिक पंडितो, चुनाव विशेषज्ञों और पर्यवेक्षकों ने हमारा मजाक उड़ाया था. लेकिन आज हमारी भविष्यवाणी सत्य होती नजर आ रही है.
गुप्ता ने कहा कि हमने टीवीके को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया था, लेकिन वह उससे अधिक वोट हासिल करते हुए नजर आ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतिम चुनाव परिणाम में डीएमके दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरेगी.
टीवीके की इस जीत के समीकरण के सवाल पर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पार्टी का फोकस पहली बार मतदाता बने वोटरों के साथ-साथ 39 साल तक के युवा और महिलाएं थीं. उन्होंने कहा कि इन दोनों वर्गों ने टीवीके को जमकर वोट किया. उन्होंने कहा कि पुरुषों का एक बड़ा वर्ग अभी भी डीएमके के साथ बना हुआ है.
अब तक मिले रूझानों में तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एडीआईएएमके का गठबंधन 64 और डीएमके 60 सीटें जीतता हुआ नजर आ रहा है. अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Result: कमल हासन की गलती नहीं दोहराकर कैसे 'थलापति' ने राजनीति में विजय हासिल कर ली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं