क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हल्की गिरावट, बिटकॉइन समेत पॉपुलर टोकनों की कीमत आई नीचे

Bitcoin के ही नक्शे कदम पर Ether भी चलता दिखा

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में हल्की गिरावट, बिटकॉइन समेत पॉपुलर टोकनों की कीमत आई नीचे

बिटकॉइन की कीमत में आज 1.87 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है

खास बातें

  • Binance Coin, Solana, Cardano, Terra और Avalanche की कीमत गिरी है।
  • गिरावट के बावजूद ऑवरऑल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में इजाफा हुआ है।
  • वर्तमान में ग्लोबल क्रिप्टो इंडस्ट्री की वैल्यू 1.87 ट्रिलियन डॉलर है।

आज अधिकतर पॉपुलर टोकनों में गिरावट दर्ज की गई। बिटकॉइन समेत अन्य ऑल्टकॉइन्स में हल्की से थोड़ी अधिक गिरावट दर्ज की गई। बिटकॉइन की कीमत में यह गिरावट 1.87 प्रतिशत है। खबर लिखने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर (CoinSwitch Kuber) पर बिटकॉइन की कीमत $42,146 (लगभग 32 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। अगर इसकी इंटरनेशनल परफॉर्मेंस की बात करें, तो ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में अधिक गिरावट देखने को मिली है। Binance और Coinbase जैसे एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में 2.57 प्रतिशत की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक इसकी ग्लोबल वैल्यू $40,163 (लगभग 30.5 लाख रुपये) पर बनी हुई थी। 

Bitcoin के ही नक्शे कदम पर Ether भी चलता दिखा। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज 1.80 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि ईथर ने अपनी ट्रेडिंग की शुरुआत $3,182 (लगभग 2.5 लाख रुपये) से की। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी इसकी कीमत में आज गिरावट आई है। खबर लिखने के समय तक CoinMarketCap पर ईथर की कीमत 2.35% की गिरावट के साथ $3,037 (लगभग 2.34 लाख रुपये) पर थी। 

इसके अलावा Binance Coin, Solana, Cardano, Terra और Avalanche जैसे ऑल्टकॉइन्स में भी आज गिरावट देखी गई है। मीम क्रिप्टोकरेंसी में जहां Dogecoin को हल्की बढ़त मिली, Shiba Inu को घाटे का सामना करना पड़ा। इस बीच, कुछ स्टेबल कॉइन जैसे Tether, USD Coin, Ripple, Polkadot और Binance USD को हरे रंग में देखा गया। 

हल्की गिरावट के बावजूद, ऑवरऑल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में इजाफा हुआ है। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में ग्लोबल क्रिप्टो इंडस्ट्री की वैल्यू 1.87 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,43,46,905 करोड़ रुपये) है।

कई देश अब क्रिप्टो रेगुलेशन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उदाहरण के लिए, ब्राजील साल की पहली छमाही में ही क्रिप्टो कानून पेश कर सकता है। इसके अलावा, मैक्सिको में भी क्रिप्टो रेगुलेशन से जुड़ा बिल पेश कर दिया गया है। 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com