विज्ञापन

'वे बंदूकें लेकर कमरे के बाहर खड़े थे', लिटन दास ने टी-20 वर्ल्ड कप न खेलने पर तोड़ी चुप्पी

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है.

'वे बंदूकें लेकर कमरे के बाहर खड़े थे',  लिटन दास ने टी-20 वर्ल्ड कप न खेलने पर तोड़ी चुप्पी
Litton Das On Muhammad Rizwan: लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी

Litton Das on Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश के भारत न जाने के फैसले को लेकर काफी  ड्रामा हुआ थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का मुख्य आरोप था कि भारत में सुरक्षा की कमी है. आईसीसी और बीसीसीआई के बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा. आख़िरकार वे टूर्नामेंट में नहीं खेले. टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया थी.  बांग्लादेश के टी-20 कप्तान लिटन दास ने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर वे टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लीडरशिप ने उनके लिए यह फैसला लिया था.  दास ने इशारा किया कि वे पाकिस्तान में 'खतरनाक' हालात में खेल चुके हैं, इसलिए, भारत में खेलने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए थी.

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने 'प्रोथोम आलो' से बात करते हुए कहा, "हम बीसीबी के बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग में शामिल होने और चाय पीने गए थे. हमारा इरादा एसी कमरे में बैठकर चाय पीने का था. हमसे पूछा गया कि हम क्या चाहते हैं. खिलाड़ी के तौर पर हम क्या चाहेंगे? हम झगड़ा नहीं करना चाहते. जाहिर है, हम खेलना चाहेंगे.उन्होंने हमसे कहा कि उस भारत में सुरक्षा नहीं है.  हमने उनसे कहा कि हमने पाकिस्तान में भी खेला है.. वहां वे बंदूकें लेकर कमरे के बाहर खड़े रहते थे. उससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं, तो भारत में क्यों नहीं?"लिटन दास का यह बयान चर्चा बटोर रहा है. 

इससे पहले, जनवरी में जब यह पूरा विवाद शुरू हुआ था, तो दास ने इस मुद्दे पर अपनी राय बताने से इनकार कर दिया था. अब लिटन ने कहा था, "क्या आपको यकीन है कि हम वर्ल्ड कप खेलेंगे? मेरी तरफ से तो मैं पक्का नहीं कह सकता.. हर कोई असमंजस में है. मुझे लगता है कि इस समय पूरा बांग्लादेश ही असमंजस में है..कोई जवाब नहीं. मैं समझता हूं कि आप क्या पूछने वाले हैं.. वह मेरे लिए सुरक्षित नहीं है. कोई जवाब नहीं."

लिटन ने 2015 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उसी साल उन्होंने साउषथ अफ्रीका के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू भी किया थी. शुरुआत में तो वे एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज़ के तौर पर खेले, लेकिन साल 2017 में उन्हें विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी दी गई, जबकि मुशफिकुर रहीम सिर्फ़ बल्लेबाज़ के तौर पर खेलने लगे थे. 

ये भी पढ़ें-केएल राहुल का टेस्ट में अनोखा कमाल, 100 रनों का 'हैट्रिक' वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में बने ये 5 महारिकॉर्ड, मानव सुथार और शुभमन गिल ने रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com