विज्ञापन

सरकारी संस्थान टारगेट, चोरी का अनोखा तरीका... ​इटावा में शातिर 'वेकेशन गैंग' का भंडाफोड़

​इटावा पुलिस ने सर्दियों की छुट्टियों में स्कूलों को लूटने वाले 'वेकेशन गैंग' का भंडाफोड़ किया है. साथ ही गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और हथियार बरामद किए गए हैं.

सरकारी संस्थान टारगेट, चोरी का अनोखा तरीका... ​इटावा में शातिर 'वेकेशन गैंग' का भंडाफोड़
  • इटावा पुलिस ने सर्दियों में बंद स्कूलों और सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है
  • गिरोह ताले तोड़कर विद्यालयों से एलईडी टीवी, एसी, कंप्यूटर मॉनीटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराता था
  • पुलिस ने बदमाशों के पास से गैस सिलेंडर, मिड-डे मील राशन, अवैध तमंचा, तलवार, मोटरसाइकिल और नकद भी बरामद किया है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की ​इटावा पुलिस ने एक ऐसे शातिर संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो विशेष रूप से सर्दियों की छुट्टियों का फायदा उठाकर बंद पड़े स्कूलों और सरकारी संस्थानों को निशाना बनाता था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में SOG और थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लायन सफारी रोड से चार बदमाशों को दबोचा है.

कई थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को दिया अंजाम

यह गिरोह पहले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की रेकी करता था. सर्दियों में जब कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होती थी और स्कूल बंद रहते थे, तब ये लोग ताले तोड़कर चोरी करते थे. वहीं चोरी का सामान ढोने के लिए ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल का उपयोग किया जाता था. पूछताछ में आरोपियों ने भरथना, सैफई, इकदिल, सिविल लाइन, बढ़पुरा, बिठौली और बकेवर जैसे आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इनके पास से ​इलेक्ट्रॉनिक सामानों में एलईडी टीवी, एसी, कंप्यूटर मॉनीटर, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरियां, टैबलेट, सीसीटीवी कैमरे बरामद किए गए हैं. साथ ही ​घरेलू सामानों में गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, मिड-डे मील का राशन, रसोई का सामान भी जब्त किया गया है. इन बदमाशों के पास से ​अवैध तमंचा, तलवार, छूरा, मोटरसाइकिल और 9500 रुपये नकद भी मिले हैं.

पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार- एसएसपी

इटावा एसएसपी ​​बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "यह एक बेहद शातिर गिरोह है, जो छुट्टियों का लाभ उठाकर स्कूलों को निशाना बनाता था. हमारी टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ा है. इनके पास से विभिन्न स्कूलों से चोरी किया गया भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद हुआ है. टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है."

इसे भी पढ़ें: इटावा ड्रोन हादसा: हेलीकॉप्टर जैसा दिखने वाला कौन-सा था ये ड्रोन और गिरने की क्‍या रही वजह, जानें सबकुछ

लेखक के बारे में
img
Ashish srivastava
रिपोर्टर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Police, Vacation Gang Busted In Etawah, UP Police, UP Crime, Crime In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com