विज्ञापन

'अटलांटिक महासागर' में 101 KMPH की स्पीड से दौड़ रही Thar का यूपी पुलिस ने काटा चालान, घर भेजी 2000 की रसीद!

करीब 1 महीने पुराने इस चालान की रसीद मिलने के बाद जब शख्स ने सवाल पूछा तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस का रिप्लाई वायरल हो गया.

'अटलांटिक महासागर' में 101 KMPH की स्पीड से दौड़ रही Thar का यूपी पुलिस ने काटा चालान, घर भेजी 2000 की रसीद!
1 KMPH की ओवरस्पीडिंग पर 2000 का चालान, गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे पर थी; कैमरे ने लोकेशन बताई समंदर
X@anujitshivam

Viral Post: वेब निंजा सॉल्यूशंस के फाउंडर अनुजीत शिवम की महिंद्रा थार का यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग की वजह से 2000 रुपये का चालान कट गया. चालान की रसीद के मुताबिक, गाड़ी की रफ्तार 101 किमी प्रति घंटा थी, जबकि एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा तय थी. यानी महज 1 KMPH ज्यादा स्पीड होने पर यह कार्रवाई हुई. हालांकि इस मामले में असली सुर्खी स्पीड ने नहीं, बल्कि चालान में दर्ज गाड़ी की 'लोकेशन' बनी.

अटलांटिक महासागर की लॉकेशन

गुरुवार दोपहर अनुजीत ने एक्स पर तो तस्वीर शेयर की है उसके मुताबिक, चालान काटने वाली ट्रैफिक पुलिस की स्पीड गन ने रसीद पर गाड़ी की जीपीएस लोकेशन '0°N, 0°E' दर्ज की है. जब इन कोऑर्डिनेट्स को मैप पर चेक किया जाता है, तो यह जगह उत्तर प्रदेश या भारत में नहीं, बल्कि सीधे अटलांटिक महासागर के ठीक बीचों-बीच नजर आती है. रिकॉर्ड के हिसाब से देखें, तो गाड़ी एक्सप्रेसवे पर नहीं बल्कि समंदर में दौड़ रही थी.

'शिकायत भी दर्ज नहीं हो पा रही'

अनुजीत ने कहा, 'चालान में कोई सही और फ्रेम में 3 वाहन दिख रहे हैं. मैंने ई-चालान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन वहां No active GRO available लिखा आ रहा है. अब मैं इसकी जांच कैसे करवा सकता हूं?' इस पोस्ट पर स्टैंडर्ड रिप्लाई करते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कहा- कृपया ई-चालान हेल्पलाइन नंबर 7065060882 पर कॉल करें.

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, 'चालान हो गया है. अब कोई अधिकारी जवाब नहीं देगा. इनके सिस्टम खुद खराब हैं.'

दूसरे यूजर ने लिखा, '102, 101 से सिर्फ 1 ज्यादा है. 103, 102 से सिर्फ 1 ज्यादा है. हमें कहां रुकना चाहिए? ये सब तो चलता रहेगा.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसका भुगतान न करें. यह 5% वेरिएंस के दायरे में आता है. साथ ही, एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 120 किमी/घंटा होनी चाहिए. यदि ऐसा नहीं है, तो वे एक्सप्रेसवे मानक के अनुसार टोल नहीं वसूल सकते.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'हाल ही में नितिन गडकरी ने कहा था कि आपके पास 20% का बफर है.'

यह भी पढ़ें | घर से ऑफिस आने-जाने में 78,000 रुपये महीना कमा रहा TCS कर्मचारी, पड़ोसी ने दावा करते हुए खोला राज

यह भी पढ़ें | ट्रैवल ब्लॉगर इस्ला मे ने हिमालय के गांव में की किसानों की मदद, बोलीं- 'यह एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamuna Expressway, Atlantic Ocean, Traffic Challan, UP Police, Mahindra Thar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com