उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जिले से सोमवार को एक दुस्साहिक घटना सामने आई है. यहां एक बैंक में तैनात महिला मैनेजर पर एसिट अटैक हुआ. मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने एडिस फेंक (Acid Attack) कर फरार हो गए. चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ मैनेजर (Bank Manager) को निजी अस्पताल में पहुंचाया. प्रयागराज जिले के हिम्मतगंज मोहल्ले की रहने वाली महिला कौशांबी जिले के बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर बैंक मैनेजर तैनात हैं. पीड़ित घर से रोज की तरह स्कूटी से चरवा कोतवाली स्थित चिल्लाशहबाजी बैंक ऑफ बड़ौदा आ रही थी. स्कूटी चिल्लासाहबाजी के गांव के समीप पहुंचीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक मैनेजर पर एसिड फेंक दिया. एसिड चेहरे पर पड़ते ही वह चीख कर जमीन पर गिर पड़ीं.
मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए. पीड़ित को जमीन पर तड़पता देख स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर की हालत को नाज़ुक होता देख उसे प्रयागराज के हायर हेल्थ सेंटर भेजा है. सूचना पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. जांच में अब तक पुलिस एसिड अटैक करने वालों का पता नहीं लगा सकी है. पुलिस अधिकारी वारदात स्थल सहित उसके आसपास से गुजरने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि प्रयागराज से आकर चरवा के बैंक में नौकरी करने वाली महिला पर एसिड हमला हुआ है. उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावरों के बारे में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है. जल्द बदमाशों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पीड़िता को हाथ और सामने फेस आदि पर इंजरी हुई है. घटना के सम्बन्ध में केस दर्ज हो गया है. खुलासे के लिए 3 पुलिस टीम गठित की गई हैं. एक स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, दूसरी सीओ के नेतृत्व और तीसरी स्थानीय थाना पुलिस की है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
- BJP बनाम नीतीश कुमार की जंग गहराई, पहुंची खतरनाक स्तर पर : 10 बातें
- 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी के मामले में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, शिकायतकर्ता महिला को दो सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए
- पत्रा चॉल केस : संजय राउत को 22 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
NOIDA: बीजेपी नेता के खिलाफ सख्त एक्शन, अवैध निर्माण गिराने पहुंचा बुलडोजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं