विज्ञापन

मेरठ: शराब पीते वक्त ऐसा क्या हुआ? गुस्साए बेटे ने पिता की ले ली जान, ईंट से किए ताबड़तोड़ वार

Meerut News: यूपी के मेरठ में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली. दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. तभी किसी बात पर कहासुनी हो गई और बेटे ने सिर पर ईंट से वार कर पिता की जान ले ली.

मेरठ: शराब पीते वक्त ऐसा क्या हुआ? गुस्साए बेटे ने पिता की ले ली जान, ईंट से किए ताबड़तोड़ वार
मेरठ:

Meerut News: मेरठ में एक दिल दहला देनी वाली घटना हुई, जहां बेटा ही अपने पिता का कातिल बन गया. उसने पिता के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार किए और पिता की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, साथ बैठकर शराब पी रहे बाप-बेटे में किसी बात पर कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई. देखते ही देखते बेटे के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि पिता की हत्या कर डाली। 

क्या है पूरा मामला?

मामला मेरठ के सिविल लाइंस थाना इलाके के जेल चुंगी का है. यहां रहने वाले राजेश मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। पिछले कई सालों से वो अपने बेटे अमन के साथ मेरठ में रह रहे थे और कबाड़ का काम करते थे। शुक्रवार रात राजेश ने अपने बेटे अमन के साथ बैठकर शराब पी, किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई और पास ही पड़ी ईंट से अमन ने अपने पिता राजेश के सिर पर कई वार किए और उन्हें लहूलुहान कर दिया।

पिता की मौत, बेटा गिरफ्तार

घायल हालत में पिता राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि नशे में धुत बेटे ने अपने हाथ की भी नस काट ली. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बेटे अमन को गिरफ्तार कर लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut, Meerut Crime News Today, Meerut Crime News In Hindi, UP Crime, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com