केएमपी एक्सप्रेसवे पर पुलिस टीम को आम नागरिक समझकर बंदूक के बल पर लूटने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान शाहिद उर्फ पोला, इमरान और आमिर के रूप में हुई है.
ये सभी नूंह जिले के धुलावत गांव के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ सदर तौरू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. उनके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस, एक लोहे की रॉड और एक डंडा बरामद किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे तीन युवकों ने पुलिस गश्ती दल को घेर लिया.
जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया, 'आरोपियों ने हथियार लहराते हुए पुलिस वाहन को रोका. उनमें से एक ने चालक की गर्दन पर तमंचा लगा दिया और कहा, ‘तुम्हारे पास जो कुछ भी है, निकालो'. जब चालक ने कार की लाइट जलाई, तो तीनों ने भागने की कोशिश की, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि वे पुलिस हैं, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया. जांच में खुलासा हुआ की तीनों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं