विज्ञापन

महिला को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीट दिया, अमरोहा में भीड़ की क्रूरता, पुलिस ने बचाया

यूपी के अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजे स्थित एक चौराहे पर महिला खड़ी दिखाई दी तो स्थानीय लोगों ने महिला को बच्चा चोर होने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की फिर बिजली के खंभे से बांध दिया.

महिला को बच्चा चोर समझकर खंभे से बांधकर पीट दिया, अमरोहा में भीड़ की क्रूरता, पुलिस ने बचाया
  • अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पिटाई कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया
  • घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की बजाय वीडियो बनाते हुए उसे तालिबानी सजा दी
  • महिला की लगातार चीखने के बावजूद भीड़ में से किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया
अमरोहा:

अमरोहा में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी. हैरानी की बात तो ये थी कि वहां मौजूद लोगों ने बचाने की जगह वीडियो बनाते दिखे. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से  महिला को भीड़ के चुंगल से बचाया.

यूपी के अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छंगा दरवाजे स्थित एक चौराहे पर महिला खड़ी दिखाई दी तो स्थानीय लोगों ने  महिला को बच्चा चोर होने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की फिर बिजली के खंभे से बांध दिया. लोग खड़े होकर तमाशबीन बने रहे, वीडियो बनाते रहे. यही नहीं महिला को रस्सी से बांधकर सरेआम ‘तालिबानी सजा' दी गई. इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे 

महिला लगातार चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन काफी देर तक किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की.सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.इस घटना के बाद कानून को हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस पूरे मामले मे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया की महिला के बारे मे पता लगाया जा रहा है कि महिला कहां की रहने वाली है.महिला के साथ अभद्र व्यभार करने वालों के खिलाफ भी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी. 


अमरोहा से अफसर अली की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up News, Amroha News, Amroha Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com