दिल्ली की रन्होला इलाके में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या करने के बाद करीब 5 महीने से फरार चल रही महिला आरोपी को आखिरकार क्राइम ब्रांच की AGS टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 46 साल शीला (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है, जो नई दिल्ली के एक इलाके की रहने वाली है.
हत्या की पूरी कहानी, खून से सना एक भयानक सच
30 दिसंबर 2023 की सुबह करीब 5:30 बजे रन्होला की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला रोज की तरह अपनी गाय को चारा देने खेत पर गई थी. तभी कुछ देर बाद उनकी बहू दूध लेने खेत पहुंचीं. चारे के कमरे में अंधेरा था और जब उन्होंने झाड़ू ढूंढ़ने के लिए हाथ बढ़ाया, तो एक भारी चीज छू गई. ध्यान से देखने पर उन्हें अपनी सास का खून से लथपथ चेहरा दिखाई दिया. तुरंत वो डर के मारे बाहर भागी और पति को बुलाकर लाई. मोबाइल की फ्लैश लाइट से जब देखा गया, तो बुजुर्ग का गला रेता हुआ मिला. घटना की सूचना पुलिस को दी गई और रन्होला थाने में धारा 302 IPC के तहत केस दर्ज हुआ.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या जमीन-जायदाद के विवाद में की गई थी. आरोपी महिला और उसकी छोटी बहन दोनों ने मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रची थी. दोनों को अपने भाई देवेंद्र से संपत्ति को लेकर विवाद था. देवेंद्र को पिता ने एक प्लॉट ट्रांसफर किया था. लेकिन मां का झुकाव भी उसी की तरफ था. ऐसे में दोनों बहनों ने तय किया कि मां को रास्ते से हटाना ही एकमात्र विकल्प है.
वारदात वाले दिन दोनों ने ओला कैब बुक की और सुबह-सुबह रन्होला पहुंची.आरोपी महिला ने चारे वाले कमरे में छिपकर मां का इंतजार किया और जैसे ही मां अंदर आईं. उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेत दिया. वारदात के बाद दोनों वहां से भाग गईं. हालांकि, हत्या में शामिल एक बहन को कुछ ही दिन में गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन दूसरी लगातार अपना ठिकाना और मोबाइल नंबर बदलती रही, जिससे पुलिस को चकमा देती रही.
फरार चल रही महिला को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड की एक स्पेशल टीम लगाई गई. तकनीकी सर्विलांस और जमीन पर खुफिया नेटवर्क के जरिए टीम ने लगातार निगरानी की. हेड कांस्टेबल परमजीत को सूचना मिली कि आरोपी नजफगढ़ इलाके में छिपी है. आखिरकार आरोपी को नंदा एनक्लेव, नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी था.
पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे
गिरफ्तारी के बाद जे ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह पति से अलग रह रही थी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. भाई देवेंद्र ने उसे संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया और मां भी उसके पक्ष में थी. इसी से तंग आकर उसने अपनी बहन के साथ मिलकर मां को मारने की साजिश रची थी.
आरोपी का प्रोफाइल
आरोपी जे मूल रूप से रन्होला गांव की रहने वाली है. 12वीं पास है और शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं. वह पति से अलग होकर किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रह रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं