विज्ञापन

होली पर दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात 4.0', 48 घंटों में 900 अपराधियों पर एक्शन, 200 गिरफ्तार

"बुरा न मानो, सख्ती है" के संदेश के साथ दिल्ली पुलिस ने पिछले 48 घंटों में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया है. 900 से ज्यादा लोगों पर एक्शन हुआ है.

होली पर दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात 4.0', 48 घंटों में 900 अपराधियों पर एक्शन, 200 गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस ने होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन आघात 4.0 के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई
  • 48 घंटों में 900 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और लगभग 4000 संदिग्धों को राउंड-अप कर पूछताछ की गई
  • पुलिस ने साउथ और साउथ ईस्ट जिले में सघन चेकिंग के दौरान 200 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली:

होली के त्योहार पर राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात 4.0' के तहत बड़ी कार्रवाई की है. "बुरा न मानो, सख्ती है" के संदेश के साथ दिल्ली पुलिस ने पिछले 48 घंटों में अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया है. 900 से ज्यादा लोगों पर एक्शन हुआ है.

48 घंटे, 4000 लोग राउंड-अप और भारी गिरफ्तारियां

एक और दो मार्च को चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन के दौरान साउथ और साउथ ईस्ट जिले में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया.  200 से ज्यादा बदमाशों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया. लगभग 4000 संदिग्ध लोगों को राउंड-अप किया गया और पूछताछ की गई. 70 से ज्यादा घोषित बदमाशों को हिरासत में लिया गया और 4 भगोड़े अपराधियों को दबोचा गया. आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 36 अवैध हथियार जब्त किए गए.

शराब और अवैध गतिविधियों पर नकेल

होली के दौरान हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस ने शराब तस्करी और खुले में जाम छलकाने वालों पर सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने 16,000 से ज्यादा शराब की बोतलें/पैक बरामद किए हैं. 550 से ज्यादा लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में कार्रवाई की गई. सुरक्षा के मद्देनजर 475 से ज्यादा लावारिस गाड़ियों को जब्त किया गया है.

होली के दिन सुरक्षा का 'कवच'

बुधवार (होली) के दिन भी दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा. दिल्ली पुलिस का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और शांति बनाए रखना है. दिल्ली के 60 प्रमुख पॉइंट्स पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जाएगी. आपात स्थिति के लिए 60 ERV और QRT टीमें तैनात रहेंगी. 100 से ज्यादा पुलिस बाइक शहर के चप्पे-चप्पे पर गश्त करेंगी. संवेदनशील इलाकों में रिजर्व फोर्स की तैनाती की गई है. 

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "हमारा मकसद है कि दिल्लीवासी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली मनाएं. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Aaghaat 4.0 Delhi Police, Delhi Police Holi Security Drive, Delhi Holi 2026 Security Measures, 4000 Suspects Detained Delhi, 900 Arrests Delhi Police Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com