उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना इलाके के एक मोहल्ले में पड़ोसी के पाले गये 30 कबूतरों को जहरीला दाना खिलाकर मारने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले वारिस अली पक्षी प्रेमी हैं और उन्होंने 78 कबूतर पाले थे. उन्होंने बताया कि पड़ोसी आबिद ने वारिस पर आरोप लगाया कि उसने उसकी पालतू बिल्ली मार दी, हालांकि बाद में बिल्ली वापस आ गयी. उन्होंने कहा कि इसके बाद कबूतरों की मौत का मामला सामने आया.
कुमार ने बताया कि वारिस अली ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि बिल्ली की रंजिश में पड़ोसी आबिद ने 17 जनवरी को दाना में जहर मिलाकर उनके कबूतरों को खिला दिया, जिसके चलते 30 कबूतरों की मौत हो गयी तथा 35 से अधिक कबूतर बीमार हो गये जबकि बीमार कबूतरों का उपचार चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को तहरीर के आधार पर आबिद, रुखसार बानो तथा माना बानो के खिलाफ धारा 428 के तहत मामला दर्ज किया. कुमार ने बताया कि मृत कबूतरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं