विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2023

मुंबई में श्रद्धा वालकर जैसा हत्याकांड : लिव-इन पार्टनर ने कई टुकड़ों में काटा शव, फिर कुकर में उबाला

मुंबई के डीसीपी जयंत बजबले ने कहा कि पुलिस को मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट के एक घर से कई टुकड़ों में कटी हुई महिला की लाश मिली है. उक्त घर में एक जोड़ा बीते तीन साल से लिव-इन में रह रहा था.

प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई:

मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी.  बाद में, उसने महिला के शरीर को कुकर में पकाकर और मिक्सर में पीसकर उसके शरीर को ठिकाने लगाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. संदिग्ध की पहचान मनोज साहनी के रूप में की गई है, जो सरस्वती वैद्या के साथ बीते तीन साल से मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट में किराए के मकान में रह रहा था.

बुधवार को आकाशगंगा अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से नयानगर पुलिस को सूचना मिली कि उक्त जोड़े के घर से बदबू आ रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला की निर्मम हत्या की गई है.

मुंबई के डीसीपी जयंत बजबले ने कहा कि पुलिस को मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट के एक घर से कई टुकड़ों में कटी हुई महिला की लाश मिली है. उक्त घर में एक जोड़ा बीते तीन साल से लिव-इन में रह रहा था. प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है. आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें -
Odisha train accident: पांच दिन बाद भी बाहानागा में हादसे की जगह को देखने आ रहे लोग
अधर में 700 भारतीय छात्रों का भविष्य! वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, अब कनाडा से डिपोर्टेशन की तैयारी

लेखक के बारे में
img
ANI
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai News, Mumbai Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com