स्टूडेंट वीज़ा पर पंजाब से कनाडा गए 700 छात्रों को वहां की सरकार वापस भेजने की तैयारी कर रही है. पंजाब के जालंधर जिले के दो एजेंटों ने फर्जी दस्तावेज के ज़रिए छात्रों को कनाडा भिजवाया था. पुलिस ने आरोपी राहुल भार्गव को गिरफ्तार किया है. दूसरा आरोपी बृजेश मिश्रा विदेश भाग गया है. उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया है. वहीं, कनाडा गए छात्रों का कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं है. छात्र वहां उच्चायोग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. इस बीच पंजाब सरकार ने छात्रों के समर्थन में केंद्र को चिट्ठी भी लिखी है. इसमें छात्रों के वीज़ा पर विचार करते हुए उन्हें वर्क परमिट दिए जाने की अपील की गई है.
कनाडा से 700 छात्रों को वापस भारत भेजे जाने की तैयारी है. इन पर फ़र्ज़ी एडमिशन लेटर से दाख़िला लेने का आरोप है.
ये छात्र 2018-19 में स्टडी वीज़ा पर कनाडा गए थे. उन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली और वर्क परमिट भी हासिल कर लिया है. अधिकारियों ने जांच की, तो पाया कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों पर वीजा हासिल किया था.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
एडीसीपी जालंधर आदित्य ने बताया, "दो एजेंटों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए छात्रों को कनाडा भिजवाया था. पुलिस ने आरोपी राहुल भार्गव को गिरफ्तार किया है. दूसरा आरोपी बृजेश मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया है."
इस मामले में पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को चिट्ठी भी लिखी है. उन्होंने लिखा- "मैं आभारी रहूंगा अगर फिर निजी तौर पर इस मामले को देखें. कनाडा सरकार और कनाडा के उच्चायोग सहित संबद्ध एजेंसियों के सामने ये मुद्दा उठाएं, ताकि इन छात्रों की वापसी को रोका जा सके."
सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में छात्रों को फर्जी वीजा कैसे दिया जा सकता है? क्या एजेंट दोनों देशों के बीच बिना किसी सरकारी मदद या अधिकारियों की मिलीभगत के सक्रिय रहें होंगे? क्या ये बड़ा घोटाला है जिसकी जांच होनी चाहिए?
ये भी पढ़ें:-
NIA के सामने लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा कबूलनामा, कहा - सलमान खान समेत ये लोग हैं मेरी हिट लिस्ट में
पंजाब के NRI मंत्री ने कनाडा से छात्रों की वापसी पर विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं