मेरठ के चर्चित सौरभ मर्डर मामले में आज आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की पेशी का दिन है. दोनों आरोपियों की पेशी वर्चुअल तरीके यानि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी. साहिल और मुस्कान दोनों की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पूरी हो चुकी है. जिसके बाद आज उनकी पेशी का दिन है. इस पेशी के दौरान दोनों एक-दूसरे को देख सकेंगे और उनकी आवाज भी एक दूसरे को सुनाई देगी. क्योंकि दोनों को जेल में अलग-अलग जगह बंद किया गया है.

जेल जाने के 14 दिन बाद दोनों की कोर्ट में पहली पेशी है. जेल प्रशासन ने इसके लिए अलग से जगह को निर्धारित किया है, जहां अतिरिक्त सिक्योरिटी को ड्यूटी पर भी लगाया गया है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दोनों एक ही जगह पर रहेंगे, इसलिए इसमें बातचीत भी हो सकती है. मंगलवार के दिन मुस्कान ने जेल के अंदर सुंदरकांड पाठ और अन्य महिलाओं के साथ भक्ति गीत पर डांस किया. वह सिलाई का काम भी सीख रही है. साहिल भी अपनी जेल की कोठरी में रामचरित मानस पढ़ रहा है. दोनों के पकड़े जाने के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान अभिवक्ताओं ने उन पर हमला कर दिया था। इसलिए अदालत में पेशी पर नहीं ले जाया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें : सौरभ के कत्ल के बाद मुस्कान ने प्रेमी संग रोजाना खरीदी शराब की 2 बोतल, अब पुलिस ने क्या कुछ बताया
मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर पति का किया बेरहमी से मर्डर
मेरठ के सौरभ मर्डर केस में लगातार जो खुलासे हुए हैं. उसके बारे में सुनकर ही हर किसी की रूह कांप जाएगी. मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल संग मिलकर जिस बेरहमी से अपने पति सौरभ का कत्ल किया, उसके बारे में सुनकर लोग सहम जा रहे हैं. मुस्कान और उसके प्रेमी से पूछताछ में इस मामले से जुड़े और भी खौफनाक सच सामने आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही मालूम हुआ था कि सौरभ राजपूत की हत्या के लिए जेल में बंद उसकी पत्नी और उसका प्रेमी मादक पदार्थ नहीं मिलने के कारण बेचैन दिख रहे हैं और उनकी नींद तक हराम हो गई है.
मेरठ मर्डर केस के बारे में जानिए
- मुस्कान ने साहिल संग मिलकर 3 मार्च को की पति सौरभ राजपूत की हत्या
- शव के टुकड़े-टुकड़े कर सीमेंट से ड्रम में बंद किया
- फिर मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश की छुट्टी मनाने चले गए
- दोनों पीड़ित परिवार को अपने फोन से मैसेज भेजकर गुमराह करते रहे
- 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां के सामने अपराध कबूल किया
- मुस्कान और साहिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया
- मुस्कान और साहिल मेरठ की जेल में बंद हैं
बेहोशी की दवा देकर पति की हत्या, फिर नीले ड्रम सीमेंट से छिपाया शव
मुस्कान ने सौरभ से प्रेम कर लवमैरिज की थी, जिस पति ने अपना घर और मां-बाप, जमीन जायदाद छोड़कर सिर्फ मुस्कान से प्यार किया, उसकी हत्या कर शरीर के टुकड़े घर में ही प्लास्टिक के ड्रम में रखे थे, वहीं दूसरी तरफ मुस्कान पहाड़ों में प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मौजमस्ती कर रही थी, होली मना रही थी, केक खिला रही थी और किस भी करती दिख रही थी... मुस्कान और साहिल का कई वीडियो सामने सामने आए, जिसमें वह अपने प्रेमी साहिल को केक खिला रही है और साहिल मुस्कान को किस कर रहा है. इसके साथ मुस्कान के कुछ फोटोज भी सामने आए हैं, जिसमें वह मनाली में बर्फ के बीच काले कोट में दिखाई दे रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं