मेरठ के दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इस हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने बाकायदा इसकी एक हफ्ते तक रिहर्सल की थी. जानकारी के मुताबिक, मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की योजना बनाई थी. 22 फरवरी को मुस्कान ने सौरभ को घर बुलाया और वहां साहिल पहले से मौजूद था. मुस्कान ने पहले सौरभ के गले पर उस्तरे से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद साहिल ने चाकू से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया.
हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने का भी प्लान बनाया था. पुलिस की पूछताछ में दोनों कई चौंकाने वाली बातें बता रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक साहिल ने बताया कि वे शव को मिट्टी डालकर जमीन में गाड़ना चाहते थे. इस काम को अंजाम देने के लिए उन्होंने पहले ही सारी तैयारियां कर ली थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कैदियों ने साहिल की कर दी पिटाई
हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद साहिल को जेल भेज दिया गया है. जहां बैरक में बंदियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. उसके चेहरे और शरीर पर कई चोटों के निशान देखे गए. जेल प्रशासन ने तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप किया और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है.
मुस्कान और साहिल के बीच था अवैध संबंध
बताया जा रहा है कि मुस्कान और साहिल के बीच काफी समय से अवैध संबंध थे. सौरभ को इस रिश्ते की भनक लग चुकी थी, जिससे दोनों आरोपी परेशान थे. सौरभ की गैर-मौजूदगी में साहिल अक्सर मुस्कान से मिलने उसके घर आता था.
जलन और नफरत बना हत्या का कारण
साहिल ने पुलिस को बताया कि वह मुस्कान को सौरभ से दूर करना चाहता था. उसे मुस्कान और सौरभ के बीच बढ़ती नजदीकियां पसंद नहीं थीं. यहां तक कि सौरभ और मुस्कान के डांस करने को लेकर भी साहिल को आपत्ति थी. इसी जलन और नफरत के कारण उसने हत्या को अंजाम दिया. वहीं मुस्कान भी सौरभ को अपने रास्ते से हटाना चाह रही थी. क्योंकि मुस्कान के माता-पिता ने बताया कि दोनों नशा करते थे, उन्हें डर था कि सौरभ के रहने से वे नशा नहीं कर पाएंगे. मुस्कान और साहिल की स्नैपचैट भी सामने आई है, जिसमें मुस्कान ने साहिल को सौरभ का वध करने के लिए उकसाया. वह साहिल से उसकी मरी हुई मां बनकर बात करती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं