विज्ञापन

आतंकवाद का डर... 75 साल की महिला से 3.80 करोड़ की ठगी, 14 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट

महिला को धमकी दी गई कि अगर उसने जांच में सहयोग नहीं किया तो उसे और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद डर का माहौल बनाकर अलग-अलग खातों से कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये दूसरे राज्य के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए.

आतंकवाद का डर... 75 साल की महिला से 3.80 करोड़ की ठगी, 14 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट
मुंबई:

साइबर ठगों के अब सीधे आतंकवाद का डर दिखाकर आम लोगों को लूटने का नया मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक 75 साल की महिला को नासिक क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर करीब 14 दिनों तक ऑनलाइन यानी ‘डिजिटल अरेस्ट' रखा गया.

18 सितंबर को महिला को एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को नासिक क्राइम ब्रांच से राजन भिसे बताया और महिला को डराते हुए कहा कि उसके नाम पर मुंबई में एक फर्जी बैंक खाता खोला गया है और इस खाते के जरिए आतंकवादी संगठनों को फंडिंग की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

ठगी का पूरा मामला बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. महिला को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल से जोड़ा गया. वीडियो कॉल पर मौजूद व्यक्ति पुलिस की आधिकारिक वर्दी में बैठा था और उसके पीछे तिरंगा तथा नीले रंग का पुलिस झंडा भी दिखाई दे रहा था.

महिला को धमकी दी गई कि अगर उसने जांच में सहयोग नहीं किया तो उसे और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके बाद डर का माहौल बनाकर अलग-अलग खातों से कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये दूसरे राज्य के बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए.

इसे भी पढ़ें: 'एक गलती और ₹5 करोड़ गायब, 6 इंच के फोन में जिंदगी कैद'; NDTV युवा मंच पर महाराष्ट्र साइबर चीफ यशस्वी यादव

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर-इंजीनियर जैसे पढ़े-लिखे लोग बन रहे साइबर ठगों का शिकार, IIT मद्रास की स्टडी में खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime Latest News, Cyber ​​Crime Branch, Digital Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com