विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2023

महाराष्ट्र : नौकरशाह के बेटे पर प्रेमिका को कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप

वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे ने ठाणे के एक होटल के पास 26 वर्षीय एक महिला को अपनी कार से कुचलने की कथित तौर पर कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

महाराष्ट्र : नौकरशाह के बेटे पर प्रेमिका को कार से कुचलने की कोशिश करने का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर
ठाणे:

महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे ने ठाणे के एक होटल के पास 26 वर्षीय एक महिला को अपनी कार से कुचलने की कथित तौर पर कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति महिला का प्रेमी बताया जाता है.

इसने बताया कि घटना 11 दिसंबर की है और पुलिस ने आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ तथा दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत कासारवडावली थाने में मामला दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल महिला एक अस्पताल में भर्ती है और गायकवाड़ एक वरिष्ठ नौकरशाह का बेटा है.

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की जांच की जा रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Bureaucrat's Son, Trying To Crush Girlfriend With Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com