विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ने से पहले लात घूंसों से हमला, दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या

Delhi Shahdara Railway Station: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की मारपीट में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने को लेकर कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद मारपीट में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ट्रेन में चढ़ने से पहले लात घूंसों से हमला, दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या
नई दिल्ली:

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है. प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हुई मारपीट में एक यात्री की मौत हो गई. रेलवे पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा योगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कुछ सहयात्रियों के साथ उनका विवाद हो गया. जिसके बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे दूसरे यात्रियों ने उसके साथ मारपीट की थी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया. 

बागपत का रहने वाला था मृतक 

पुलिस ने बताया कि पंकज धामा यूपी के बागपत का रहने वाला था. वह मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था और ड्यूटी के बाद वापस अपने घर लौट रहा था. पंकज धामा योग एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. लेकिन इसी दौरान उसको मुक्कों और लातों से बुरी तरह से पीटा गया था. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

मामूली कहासुनी में की पिटाई

बताया जा रहा है कि पंकज की आरोपियों से स्टेशन पर किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि योग एक्सप्रेस में चढ़ने से पहले ही आरोपियों ने उस पर अचानक से हमला कर दिया. हमला करने के बाद आरोपी के बाद ट्रेन में चढ़ गए. पंकज दिल्ली में मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था और उसकी कुछ दिनों से नाइट शिफ्ट चल रही थी. शनिवार सुबह वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर जा रहा था. तभी यह घटना हुई. 

पंकज के घर के लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तो सभी दिल्ली के लिए रवाना हुए. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पंकज के साथ मारपीट करने वाले आरोपी 6 से 7 लोग थे. जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.  

ये भी पढ़ेंः Ground Report: सरकार से कैसे लड़ पाएंगे? बेघर होने का खतरा झेल रहे यमुना बाजार के 1100 परिवारों की बेबसी, चलेगा बुलडोजर

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
डेप्युटी एडिटर - क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन
साल 2003 में मीडिया करियर की शुरुआत BAG Films से हुई। शुरुआती दिनों से ही अपराध और खोजी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी रही। 2005 में NDTV से जुड़े और उस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi Crime News, Shahdara Railway Station, Delhi Metro, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com