विज्ञापन

IND vs AFG: 5 ओवर 2 मेडन 4 विकेट...प्रसिद्ध कृष्णा ने बरपाया कहर, श्रीनाथ, बुमराह के इस खास क्लब में ली एंट्री

अफगानिस्तान के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले पावरप्ले के अंदर पांच ओवर फेंके और उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए और 4 विकेट झटके. इन विकटों के साथ ही उन्होंने एक सुपर क्लब में एंट्री ली है.

IND vs AFG: 5 ओवर 2 मेडन 4 विकेट...प्रसिद्ध कृष्णा ने बरपाया कहर, श्रीनाथ, बुमराह के इस खास क्लब में ली एंट्री
Prasidh Krishna 5 Overs 4 Wicket in Powerplay vs Afghanistan

चेपॉक की जिस पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है, उसी ट्रैक पर प्रसिद्ध ने इस कदर कहर बरपाया कि 36 के स्कोर तक आते-आते अफगानिस्तान के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और चारों शिकार प्रसिद्ध ने किए. इन विकटों के दम पर प्रसिद्ध ने एक खार क्लब में एंट्री ली, जिसमें श्रीनाथ, बुमराह जैसे दिग्गज है. बैटिंग पावरप्ले खत्म होने पर प्रसिद्ध 5 ओवर का अपना पहला स्पैल फेंक चुके थे और उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए थे. बता दें, अफगानिस्तान ने चेन्नई में हो रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. 

5 ओवर, 2 मेडन और 4 विकेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को प्रसिद्ध ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर पहला झटका दिया. उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज़ को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद प्रसिद्ध ने रहमत शाह और इब्राहिम ज़द्रान के विकेट झटके. यह तीनों विकेट एक ही तरह की गेंद पर आए और तीनों कैच पहले स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने लपके. इसके बाद प्रसिद्ध ने बैटिंग पावरप्ले की आखिरी गेंद पर दरवेश रसूली का शिकार किया. रसूली ने काउंटअटैक का प्रयास किया था, लेकिन कनेक्शन सही नहीं हुआ था और अय्यर ने पीछे दौड़ते हुए एक जबरदस्त कैच लिया. इस विकेट के साथ ही प्रसिद्ध ने एक खास क्लब में जगह बनाई.

श्रीनाथ, बुमराह के क्लब में प्रसिद्ध की एंट्री

प्रसिद्ध कृष्णा अब वनडे में पहले पावरप्ले के अंदर चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर सिराज हैं, जिन्होंने 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पहले पावरप्ले के अंदर अपना पंजा पूरा किया था. जबकि उनके अलावा कोई भारतीय आज तक ऐसा नहीं कर पाया है.  श्रीनाथ, भुवनेश्वर, बुमराह, सिराज और अर्शदीप ने पहले 10 ओवरों के अंदर 4-4 विकेट जरूर निकाले हैं और अब इसी क्लब में प्रसिद्ध की एंट्री हुई है.

वनडे में भारत के लिए पहले 10 ओवर में चार+ विकेट

  • 5 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2023
  • 4 जे श्रीनाथ बनाम श्रीलंका जोबर्ग 2003
  • 4 भुवनेश्वर बनाम श्रीलंका पोर्ट ऑफ़ स्पेन 2013
  • 4 जे बुमराह बनाम इंग्लैंड द ओवल 2022
  • 4 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका त्रिवेंद्रम 2023
  • 4 अर्शदीप सिंह बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2023
  • 4 प्रसिद्ध कृष्णा बनाम अफगानिस्तान चेन्नई 2026 *

यह भी पढ़ें: 'पता नहीं उसे दोबार कब मौका मिलेगा' गौतम गंभीर- शुभमन गिल से हुई इस बल्लेबाज को मौका देने की मांग

यह भी पढ़ें:  हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Muralikrishna Prasidh Krishna, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com