विज्ञापन

उद्धव ने बागी सांसदों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, वरना छिन सकती है शिवसेना UBT की सदस्यता

बागी सासंदों को भेजे गए नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समय के भीतर जवाब नहीं आता है, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है.

उद्धव ने बागी सांसदों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, वरना छिन सकती है शिवसेना UBT की सदस्यता
बागी सांसदों को शिवसेना का नोटिस.
  • शिवसेना यूबीटी) ने अपने बागी सांसदों को बैठक में न पहुंचने पर कारपण बताओ नोटिस भेजा है
  • पार्टी ने कहा कि यदि सांसद 24 घंटे में जवाब नहीं देंगे तो उनकी सदस्यता जा सकती है
  • यह नोटिस लोकसभा सांसदों की बैठक में गैरहाजिरी और पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने पर जारी किया गया है
मुंबई:

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट का संकट लगातार बना हुआ है. चार साल में ये दूसरी बार है जब पार्टी टूट के खतरे का सामना कर रही है. वहीं बागी सासंदों की सदस्यता जाने का भी खतरा मंडरा रहा है. दरअसल शिवसेना उद्धव ठाकरे (यूबीटी) पार्टी ने अपने बागी सांसदों को नोटिस भेजकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने बागियों को उनका स्पष्टीकरण देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है. साथ ही उनको सदस्यता छिनने की भी चेतावनी दी गई है. 

नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समय के भीतर जवाब नहीं आता है, तो यह मान लिया जाएगा कि सांसदों ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. यह नोटिस शिवसेना यूबीटी के चीफ व्हिप अनिल देसाई ने जारी किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बागी सांसदों को भेजा 'कारण बताओ' नोटिस

ये 'कारण बताओ' नोटिस सांसदों को 18 जून को दिल्ली में हुई लोकसभा सदस्यों की बैठक में गैरहाजिर रहने को लेकर जारी किया गया है. इसमें लिखा है कि 16 जून को पार्टी का व्हिप जारी हुआ था. जिसमें बैठक को लेकर जानकारी दी गई थी. ये जानकारी सभी को ईमेल, वॉट्सऐप और दिल्ली स्थित आपके आवास पर भेजी गई थी. लेकिन आप लोग इस बैठक में शामिल नहीं हुए. न ही आप लोगों ने नहीं आना की वजह बताई. इसे पार्टी ने बहुत ही गंभीरता से लिया है. यह पार्टी व्हिप का उल्लंघन है. इसलिए यह 'शो-कॉज़' नोटिस जारी किया गया है.

24 घंटे में जवाब नहीं दिया तो जाएगी सदस्यता

इस नोटिस के मिलने के चौबीस घंटे के भीतर आप लोगों को पार्टी-विरोधी व्यवहार के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा. अगर इस समय सीमा में उचित जवाब या स्पष्टीकरण नहीं मिला तो यह मान लिया जाएगा कि आपने अपनी मर्जी से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. ध्यान रहे कि भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत आपके कामों के नतीजों के लिए आपको जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-टाइगर, कुत्ते की मिसाल, शोले का डायलॉग... शिवसेना स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे में तीखी जुबानी जंग

लेखक के बारे में
img
पूजा भारद्वाज
Associate Editor -Current Affairs, News Input
पूजा भारद्वाज भारतीय टीवी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम हैं। उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग, सधी हुई एंकरिंग और खबरों का गहरा विश्लेषण उनकी पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Political Crisis, Shivsena Crisis, Uddhav Thackarey, Shivsena UBT, Rebel MPs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com